फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh: अस्पताल में भर्ती हुईं भारती सिंह, तीन दिन से दर्द में तड़पती रहीं कॉमेडियन, अब होगा ऑपरेशन

Fri, 03 May 2024 11:49 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 May 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Bharti Singh  Gets Hospitalised reveals that she had been suffering from severe stomach ache for past few days
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता। जमीन से उठकर आसमान तक पहुंचने का सफर भारती ने बड़ी मुश्किलों से तय किया है। भारती अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। कॉमेडियन अपने फैंस के साथ अपने डेली व्लॉग्स भी शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में, भारती ने एक व्लॉग के जरिए खुलासा किया है कि उन्हें दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।


 

Bharti Singh  Gets Hospitalised reveals that she had been suffering from severe stomach ache for past few days
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती की अपने यूट्यूब हैंडल पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसमें वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अक्सर अपने डेली के वीडियो साझा करती हैं। हालांकि, उनकी नई वीडियो ने उनके प्रशंसकों को चिंतित कर दिया क्योंकि कॉमेडियन ने इसे अस्पताल के एक कमरे के अंदर रिकॉर्ड किया है, जिसमें उनके हाथ पर आईवी ड्रिप लगी हुई थी।

Bharti Singh  Gets Hospitalised reveals that she had been suffering from severe stomach ache for past few days
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

व्लॉग में भारती ने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर पेट दर्द से पीड़ित थीं, लेकिन उन्होंने इसे एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, जब उनका दर्द असहनीय हो गया, तो वह डॉक्टर के पास गई और तब उन्हें पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है। उन्होंने कहा कि अब वह इस समस्या के इलाज के लिए ऑपरेशन कराएंगी। यह खबर सुनकर भारती के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh  Gets Hospitalised reveals that she had been suffering from severe stomach ache for past few days
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

व्लॉग के अंत में भारती अपने प्रशंसकों को यह बताती नजर आईं कि वह अपने दो साल के बेटे गोला को कितना याद करती हैं और वह बस उसके पास घर वापस जाना चाहती हैं। इसके बाद वह कैमरे पर रो पड़ीं और कहा कि जब से उनका बेटा पैदा हुआ है तब से उन्होंने उसे रात में कभी अकेला नहीं छोड़ा है।

विज्ञापन
Bharti Singh  Gets Hospitalised reveals that she had been suffering from severe stomach ache for past few days
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन ने आगे कहा, "वह मेरे कमरे में आता रहता है और मेरा नाम पुकारता रहता है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि किसी भी मां को अपने बच्चे से दूर न रहना पड़े। मैं बस ठीक होकर उसके पास वापस जाना चाहती हूं।"

Mumbai Coastal Road: बिग बी के 4,999वें ट्वीट पर शुरू हुई सियासत, आपस में भिड़ी उद्धव की शिवसेना और बीजेपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed