फिल्म की शूटिंग के बीच माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचीं आम्रपाली दुबे; भोजपुरी एक्ट्रेस ने शेयर कीं तस्वीरें
Aamrapali Dubey Visit to Vaishno Devi: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ माता रानी के दर्शन किए।
विस्तार
भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माई से मिला द मैया वैष्णो देवी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग के बीच वे हाल ही में माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचीं और मत्था टेका। अभिनेत्री ने माता रानी के दर्शन के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
शूटिंग के बीच वैष्णो देवी पहुंचीं एक्ट्रेस
अभिनेत्री आम्रपाली की इस आगामी फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के मंदिर में हो रही है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। शूटिंग के बीच ही एक्ट्रेस ने फिल्म के को-एक्टर के साथ मातारानी के दर्शन किए।
A post shared by Aamrapali Usha Shailesh Dubey (@aamrapali1101)
मां के साथ किए माता रानी के दर्शन
आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जय मां वैष्णो देवी। फिल्म 'माई से मिला द मैया वैष्णो देवी' की शूटिंग वैष्णो माता मंदिर में हो रही है। अपनी मां के साथ मैंने माता रानी के दर्शन किए। साथ में काबिल और समर्पित एक्टर कुंदर भारद्वाज भी मौजूद थे। आम्रपाली के पोस्ट पर अक्षरा सिंह ने कमेंट कर लिखा है, 'आप खुशकिस्मत हो। जय माता दी'।
आर. माधवन और अर्जुन रामपाल का पुराना वीडियो हुआ वायरल, IIFA को पाकिस्तान में होस्ट करने पर क्या बोले एक्टर्स?
कुंदर भारद्वाज बोले- 'माई के चरणों में सिनेमा करने का सौभाग्य मिला'
माता रानी के दर्शन करने के बाद कुंदर भारद्वाज ने भी अपना अनुभव शेयर किया और लिखा, 'मां जगत जननी जगदंबा माई वैष्णो देवी के चरणों में सिनेमा करने का सौभाग्य मिला। घर के देवता और पितर अपना आशीर्वाद बनाए रखें'। बात करें फिल्म 'माई से मिला द मैया वैष्णो देवी' की तो, इसका निर्देशन पंकज सिन्हा कर रहे हैं।