फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   After Bigg Boss 19 Bhojpuri Power Star Pawan Singh grand entry In Laughter Chefs season 3

'बिग बॉस 19' के बाद 'लाफ्टर शेफ 3' में पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री, कृष्णा अभिषेक के लिए बनाया स्पेशल चोखा

Mon, 08 Dec 2025 07:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Dec 2025 07:27 PM IST
सार

Laughter Chefs season 3: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह हाल ही में 'बिग बॉस 19' के फिनाले में नजर आए। अब एक और रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' में उनकी धमाकेदार एंट्री होगी।

विज्ञापन
After Bigg Boss 19 Bhojpuri Power Star Pawan Singh grand entry In Laughter Chefs season 3
'लाफ्टर शेफ सीजन 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का कल रविवार को ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें गौरव खन्ना विजेता बने हैं। फिनाले में कई चर्चित सितारे पहुंचे। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने भी सलमान खान के साथ मंच साझा किया। पवन सिंह लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बावजूद सलमान खान के शो में पहुंचे। अब वे 'लाफ्टर शेफ 3' में नजर आएंगे।

विज्ञापन

'लाफ्टर शेफ' सीजन 3 में पवन सिंह जमाएंगे रंग
अपने अभिनय और सिंगिंग के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए रियलिटी शो में उन्हें बतौर गेस्ट खूब देखा जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह को 'बिग बॉस 19' के फिनाले में देखा गया था। अब वे लाफ्टर शेफ में ग्लैमर का तड़का लगाएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


विज्ञापन
विज्ञापन

After Bigg Boss 19 Bhojpuri Power Star Pawan Singh grand entry In Laughter Chefs season 3
'लाफ्टर शेफ सीजन 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

कृष्णा अभिषेक के लिए बनाएंगे खास चोखा
हाल ही में 'लाफ्टर शेफ 3' का प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है, इसमें पवन सिंह नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'लाफ्टर शेफ के किचन में होगी दिग्गज एक्टर पवन सिंह की भव्य एंट्री'। पवन सिंह 'लाफ्टर शेफ' के सीजन 3 में पवन सिंह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के लिए स्पेशल चोखा बनाएंगे।

विज्ञापन

After Bigg Boss 19 Bhojpuri Power Star Pawan Singh grand entry In Laughter Chefs season 3
'लाफ्टर शेफ सीजन 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

कृष्णा अभिषेक से पवन सिंह ने कटवाया प्याज
शो में गेस्ट बनकर पहुंचे पवन सिंह का भारती सिंह ने भव्य स्वागत किया। वहीं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने उनसे प्याज कटवाया। पवन सिंह ने जब कहा, 'अरे यार अपने काम पर मुझे लगा दिया'। इस पर कृष्णा जोर से हंसते हैं। पवन सिंह भी मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'ऐसा चोखा बनाऊंगा कि तीन दिन तक बाथरूम से नहीं निकलेंगे'।

लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बावजूद 'बिग बॉस 19' में आए पवन सिंह, सलमान के साथ न आने की मिली थी चेतावनी

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी
बता दें कि पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों से धमकी भरा कॉल आया, जिसमें उन्हें 'बिग बॉस 19' में सलमान खान के साथ स्टेज पर न आने की चेतावनी दी गई। बिश्नोई गैंग कुछ समय से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसी के चलते एक्टर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। खबरों के मुताबिक पवन सिंह को शनिवार को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। अनजान आदमी ने पवन सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की हिदायत दी। इसके अलावा उसने पैसे भी मांगे। उसने चेतावनी दी कि अगर मांग को नजरअंदाज किया गया तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। हालांकि 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह पहुंचे। उन्होंने सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed