{"_id":"69dc88377673f771460aca56","slug":"bhojpuri-actor-pawan-singh-new-song-sadiya-ae-jaan-release-he-did-romance-with-khushi-tiwari-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पवन सिंह ने किया खुशी तिवारी के साथ रोमांस, नए गाने 'सड़िया ए जान' में दिखी शानदार केमिस्ट्री","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
पवन सिंह ने किया खुशी तिवारी के साथ रोमांस, नए गाने 'सड़िया ए जान' में दिखी शानदार केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार
Sadiya Ae Jaan Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। गाने 'सड़िया ए जान' में उन्होंने खुशी तिवारी के साथ रोमांस किया है।
सड़िया ए जान
- फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
विस्तार
भोजपुरी सिंगर और नेता पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अंजली राघव के साथ बदसलूकी के मामले में उनका नाम सामने आया था। सिंगर ने उनसे माफी मांग ली और यह मामला शांत हो गया। अब पवन सिंह अपने नए गाने 'सड़िया ए जान' की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसमें वह खुशी तिवारी के साथ पर्दे पर रोमांस करते दिख रहे हैं।
Trending Videos
पवन सिंह ने किया खुशी तिवारी संग रोमांस
पवन सिंह का नया गाना 'सड़िया ए जान' रिलीज हो चुका है। गाने में खुशी तिवारी खुद को संवारने के लिए पवन सिंह से नई-नई साड़ियों की डिमांड कर रही हैं। पवन सिंह भी उनके साड़ी लुक पर फिदा हैं। गाने में खुशी तिवारी और पवन सिंह का रोमांस भी दिखाया गया है। पर्दे पर दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी गाने की तरह खिल रही है।

'ये वो दरिया है, जो कभी खत्म नहीं होता'; जब आशा भोसले ने खुद सुनाए अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़िया ए जान
- फोटो : यूट्यूब
किसने लिखा गाना?
'सड़िया ए जान' गाने को पवन सिंह ने सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत निर्देशक प्रियांशु सिंह हैं।
गाने का म्यूजिक भी वाइब देने वाला है। लेटेस्ट गाने को सोमवार सुबह ही रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक गाने को यूट्यूब पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

'डकैत' में नजर आए पवन सिंह
इससे पहले साउथ की पैन-इंडिया फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' में भी पवन सिंह का स्पेशल गाना था। फिल्म में उनका गाना 'टच बेबी' को फिल्माया गया, जिसमें वे अदिवि शेष के साथ पर्दे पर धमाल मचाते हुए दिखे। यह साउथ सिनेमा में पवन सिंह का डेब्यू है, जिसे फैंस की तरफ से बहुत सारा प्यार भी मिला। 'डकैत: एक प्रेम कथा' बीते हफ्ते यानी 10 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है।