फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri actor Pawan Singh wife Jyoti Singh shares cryptic Post Amid Power star third marriage speculation

भरी महफिल में पवन सिंह ने मिस्ट्री गर्ल को कहा 'जान'; पत्नी ज्योति का छलका दर्द; शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Thu, 22 Jan 2026 10:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Jan 2026 10:23 AM IST
सार

Pawan Singh Third Wedding Rumors: पत्नी ज्योति सिंह से विवाद के बीच पवन सिंह की तीसरी शादी की अफवाहें उड़ रही हैं। एक्टर के लिंकअप की रूमर्स जिस एक्ट्रेस के साथ चल रही हैं, उसे वे सरेआम 'जान' बुलाते दिखे। इस बीच ज्योति सिंह ने क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
Bhojpuri actor Pawan Singh wife Jyoti Singh shares cryptic Post Amid Power star third marriage speculation
पवन सिंह-महिमा सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। बीते दिनों पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल पावर स्टार के साथ सिंदूर लगाए नजर आईं। इसी के बाद उनकी तीसरी शादी की अफवाहों ने जन्म ले लिया। हाल ही में पवन सिंह उसी मिस्ट्री गर्ल के साथ एक पार्टी में शामिल हुए। इतना ही नहीं, पावर स्टार ने भरी महफिल में उसे 'जान' कहकर संबोधित किया। कथित अफेयर और तीसरी शादी की अफवाहों के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

भरी महफिल में पवन सिंह ने किसे कहा जान?
पवन सिंह बीते दिनों लखनऊ में आयोजित दोस्त और सिंगर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान मिस्ट्री गर्ल भी एक्टर के साथ दिखीं। दरअसल, वह मिस्ट्री गर्ल अभिनेत्री महिमा सिंह हैं। आजकर हर इवेंट में महिमा को पवन सिंह के साथ देखा जा रहा है। गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में तो पवन सिंह ने उन्हें सबके सामने जान कहकर पुकारा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने महिमा का हाथ थामकर बर्थडे पार्टी में एंट्री ली। इसके बाद स्टेज से इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि महिमा सिंह जी प्लीज आप इधर आइए। आओ मेरी जान इधर आओ'। इस वीडियो ने पवन सिंह और महिमा की शादी की अफवाहों को और हवा दे दी है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajnitik Drishti (@rajnitikdrishti)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bhardwaj (@abhishek__lucknowi)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिप्टिक पोस्ट में छलका ज्योति सिंह का दर्द
पति पवन सिंह की तीसरी शादी की अटकलों के बीच ज्योति सिंह ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'सीता वनवास में भी साथ थी राम तो अयोध्या में भी साथ न दे सके'। इसके अलावा एक अन्य पोस्टर भी शेयर किया है। इस पर लिखा है, 'शिव का अपनाया हुआ अक्सर दुनिया से ठुकराया हुआ होता है'।



विज्ञापन

तीसरी शादी पर क्या बोले पवन सिंह?
बीते दिनों पवन सिंह से एक इवेंट में उनकी तीसरी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर सवाल किया गया था। पवन सिंह ने तीसरी शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था, 'इसके पहले वाला आपको नहीं पता क्या? 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गए थे। हमारे करोड़ो-अरबों फैंस हैं। उसमें से हमारे इक्का-दुक्का भी कुछ चाहनेवाले हैं, जिन्होंने कार्ड भी छाप दिए थे। वेडिंग वेन्यू भी तय कर दिया था कि मुंबई में शादी हो रही है'। उन्होंने शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed