सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri actress Akshara Singh offer Arghya to setting sun on Chhath Puja says I want to pray for all of India

अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं अक्षरा सिंह ने गाए छठ गीत, बोलीं- 'यह पर्व हमारे रोम-रोम में बसा है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Oct 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhojpuri actress Akshara Singh: लोक आस्था के महापर्व छठ का आज सोमवार को तीसरा दिन है। आज अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी छठ व्रत कर रही हैं। वे संध्या अर्घ्य देने पटना के दीघा घाट पर पहुंची हैं।

Bhojpuri actress Akshara Singh offer Arghya to setting sun on Chhath Puja says I want to pray for all of India
अक्षरा सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह छठ का त्योहार पारंपरिक तरीके से मना रही हैं। उन्होंने छठ व्रत किया है। नहाय खाय और खरना के बाद इस त्योहार का आज सोमवार को तीसरा दिन है, जिसमें डूबते सूरज की आराधना की जाती है। अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अक्षरा पटना के दीघा घाट पहुंची हैं। यहां उन्होंने लोगों के साथ छठ के गीत गाए। साथ ही इस महापर्व का महत्व भी बताया।


 

Bhojpuri actress Akshara Singh offer Arghya to setting sun on Chhath Puja says I want to pray for all of India
दीघा घाट पर अक्षरा ने गाए छठ गीत - फोटो : एएनआई

अक्षरा ने गाए छठ के गीत
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना के दीघा घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं। उन्होंने यहां मौजूद अन्य व्रतियों और श्रद्धालुओं के साथ छठ गीत गाए। लाल रंग की साड़ी पहने अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वे पारंपरिक तरीके से पूरे विधि-विधान से इस महापर्व को मना रही हैं। अक्षरा का कहना है कि यह त्योहार हर बिहारवासी के रोम-रोम में बसा है। 

पूरे भारत वर्ष के लिए की कामना
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अक्षरा ने छठ के त्योहार के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा, 'तीन दिन कैसे निकल गए पता नहीं चला। बिल्कुल भी थकान नहीं हुई। आज पहला अर्घ्य है। हमारे बिहार में इस पर्व की तो मान्यता है ही, लेकिन हम सबके रोम-रोम में छठ पूजा बसती है। बचपन से इसे देखते हुए बड़े हुए हैं हम। छठ पूजा को बिहारियों का इमोशन कहा जाता है। छठ व्रत मेरा सफल होते नजर आ रहा है। समस्त भारत वर्ष के लिए कामना करना चाहती हूं। हर किसी के जीवन में ब ृहुत सारी खुशियां और उन्नति आए'।
 



व्यवस्था पर कही ये बात
अक्षरा सिंह ने व्यवस्थाओं को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी व्यवस्था है। बिहार में छठ पूजा पर यूं भी सब एक-दूसरे को बहुत सहयोग करते हैं। प्रशासन की तरफ से इस बार बहुत अच्छी व्यस्था है। एक कमी आप नहीं निकाल पाएंगे'।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed