फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   chhath mahaparv 2025 bhojpuri-stars-akshara-singh-pawan-singh-nirahua-amrapali-celebration-songs

साड़ी पहन अक्षरा सिंह ने किया नहाय खाय, पवन सिंह ने जोड़े हाथ; छठ की भक्ति में रंगे निरहुआ-आम्रपाली भी

Sun, 26 Oct 2025 09:15 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 26 Oct 2025 09:15 AM IST
सार

Chhath Festival 2025: भोजपुरी सितारे भी इन दिनों पूरी तरह से छठ महापर्व के जश्न में डूबे हुए हैं। निरहुआ से लेकर पवन सिंह तक, हर कोई अपनी-अपनी तरफ से इस त्योहार को मना रहा है।

विज्ञापन
chhath mahaparv 2025 bhojpuri-stars-akshara-singh-pawan-singh-nirahua-amrapali-celebration-songs
भोजपुरी सितारे - फोटो : एक्स

विस्तार

भक्ति, आस्था और लोकगीतों से सजे छठ महापर्व की रौनक इस बार भोजपुरी इंडस्ट्री में भी पूरी तरह छाई हुई है। जैसे ही घाटों पर छठी मैया के गीत गूंजे, वैसे ही सोशल मीडिया पर भोजपुरी सितारों के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने लगे। पवन सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी जैसे कलाकार इस बार भी अपने-अपने अंदाज में भक्ति की छटा बिखेरते दिखे।
विज्ञापन


पवन सिंह ने गानों से बढ़ाई श्रद्धा की मिठास
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह हर साल की तरह इस बार भी छठ महापर्व पर अपने नए गीतों के साथ हाजिर हुए। उन्होंने दो गाने रिलीज किए- 'घाट चले मोदी-नीतीश' और 'कौन कलमवां से लिखलवा करमवां'। गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गए। पवन सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जय छठी मइया, सब पर कृपा बनाकर रखना।' उनके गीतों की लोकप्रियता इतनी है कि हर घाट पर अब उनके सुर गूंज रहे हैं। भक्ति और लोकधुन का यह संगम उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

विज्ञापन
विज्ञापन



अक्षरा सिंह ने साझा किया नहाय खाय का वीडियो
भोजपुरी की लोकप्रिय अदाकारा अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपनी सादगी और श्रद्धा से लोगों का दिल जीत लिया। इस बार वह छठ पूजा में पारंपरिक साड़ी, मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए दुल्हन की तरह सजीं। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा- नहाय-खाय छठ पूजा की आध्यात्मिक यात्रा की पहली सीढ़ी है। इस दिन व्रती मां छठी और सूर्य देव से आशीर्वाद मांगती हैं कि आने वाले चार दिनों तक वे नियम, भक्ति और शुद्धता बनाए रखें। यह आस्था का वह क्षण है जहाँ हर व्रती अपने जीवन की नकारात्मकता को पीछे छोड़, नवऊर्जा के साथ नई शुरुआत करती है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)




आम्रपाली दुबे और निरहुआ का इमोशनल वीडियो
इस बार छठ पर्व पर रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में आम्रपाली एक गर्भवती महिला की भूमिका में नजर आती हैं, जो अपने बच्चे की सलामती के लिए छठी मैया से प्रार्थना करती है। गाने की कहानी, भावनाएं और लोकधुन दर्शकों को रुला देने वाली है। यही वजह है कि लोग इसे ‘साल का सबसे भावनात्मक छठ गीत’ कह रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aamrapali Usha Shailesh Dubey (@aamrapali1101)




काजल राघवानी ने बताया छठ का अर्थ
भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और चर्चित एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इस बार अपने सोशल मीडिया वीडियो में छठ के महत्व को बड़ी खूबसूरती से समझाया। उन्होंने कहा कि, “छठ मेरे लिए सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक रिश्ता है जो मुझे मेरी मिट्टी, मेरे बचपन और मेरी मां से जोड़ता है।” उनके इस वीडियो को फैंस ने दिल से अपनाया और खूब शेयर किया।

भोजपुरी इंडस्ट्री में छठ का उत्सव
हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छठ की भक्ति में रंगी हुई नजर आई। सितारों ने अपने-अपने अंदाज में छठी मइया के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कहीं घाटों पर लोकगीत गूंजे तो कहीं सोशल मीडिया पर गीतों और तस्वीरों का मेला लगा। भोजपुरी कलाकारों का यह जोश और भक्ति भाव बताता है कि ये त्योहार केवल धार्मिक नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कृति का उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed