सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Chhath 2025 From Khesari Lal to Akshara Singh Celebs Drop New Devotional Songs on Chhath Puja

खेसारी से अक्षरा सिंह तक, लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर रिलीज हुए इन भोजपुरी सेलेब्स के नए गाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Oct 2025 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Famous Chhatt Puja Bhojpuri Songs: पूर्वांचल और बिहार में छठ की छटा छाई है। सूर्य देव और छठी मईया की आराधना के इस चार दिवसीय महापर्व पर कई भोजपुरी सितारों के छठ गीत रिलीज हुए हैं। 

Chhath 2025 From Khesari Lal to Akshara Singh Celebs Drop New Devotional Songs on Chhath Puja
भोजपुरी छठ गीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य, उदीयमान अर्घ्य, घाट, ठेकुआ, भक्ति और उत्सव...इन दिनों लोक आस्था के पर्व छठ पर भक्ति और उल्लास के तमाम रंग दिख रहे हैं। इस पर छठ के गीत इस उत्सव में चार चांद लगा देते हैं। यूं तो छठ पर शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी के छठ गीतों की गूंज ही रहती है। मगर, कई चर्चित भोजपुरी सितारों ने इस त्योहार पर अपने गाने रिलीज किए हैं। जानिए

Chhath 2025 From Khesari Lal to Akshara Singh Celebs Drop New Devotional Songs on Chhath Puja
खेसारी लाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

खेसारी लाल यादव 
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव छठ पर्व पर अपना गाना 'जीतादी छठी माई' लेकर आए हैं। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। अब तक इसे तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी छठी मईया से विधायकी जिताने की गुहार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath 2025 From Khesari Lal to Akshara Singh Celebs Drop New Devotional Songs on Chhath Puja
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

अक्षरा सिंह
भोजपुरी अदाकारा और सिंगर अक्षरा सिंह इस वक्त भक्ति के रंग में रंगी हैं। वे छठ पर्व को पारंपरिक अंदाज में मना रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपना नया छठ गीत भी रिलीज किया है। तीन दिन पहले रिलीज हुआ अक्षरा का गाना 'केलवा के पात' खूब ट्रेंड कर रहा है। इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Chhath 2025 From Khesari Lal to Akshara Singh Celebs Drop New Devotional Songs on Chhath Puja
आहे आदितमल सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

पांडे सिस्टर्स का छठ गीत
छठ पर्व पर पांडे सिस्टर्स यानी करीना और सविता पांडे छठ गीत लेकर आई हैं। भोजपुरी सिनेमा में अपनी आवाज के लिए मशहूर दोनों बहनों का गाना 10 अक्तूबर को रिलीज हुआ और जमकर धूम मचा रहा है। इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। गाने का नाम है, 'हे आदितमल'। इसे काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है। गाने में घर की रौनक और तैयारियों से लेकर घाट की खूबसूरती तक सबकुछ दिखाया गया है। 

Chhath 2025 From Khesari Lal to Akshara Singh Celebs Drop New Devotional Songs on Chhath Puja
'ए छठी मैया' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

अरविंद अकेला कल्लू 
भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू भी छठ के अवसर पर 'ए छठी मैया' गाना लेकर आए हैं। इसे आशुतोष तिवारी ने लिखा है। यह गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अरविंद अकेला ने गाया है।

Chhath 2025 From Khesari Lal to Akshara Singh Celebs Drop New Devotional Songs on Chhath Puja
पवन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

पवन सिंह
इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह भी छठ पर गाना लेकर आए हैं। उनका गाना है घाटे चलले मोदी नीतीश'। इसे भी लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed