फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Celebs: मनोज तिवारी से लेकर पवन सिंह तक, दो बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं ये भोजपुरी सुपरस्टार्स

Sat, 22 Jul 2023 03:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Jul 2023 03:34 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri celebs who got married two times manoj tiwari pawan singh yash kumar shweta tiwari
भोजपुरी सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारों की तरह ही भोजपुरी सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादी होना और तलाक आम बात हो चुकी हैं, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में ये सब कम ही सुनने को मिलता है। हालांकि, भोजपुरी सिनेमा में भी कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी रचाई है। भोजपुरी सिनेमा में कुछ नामी सितारे ऐसे हैं, जिनकी पहली शादी सफल नहीं हो पाई और उन्होंने सच्चे प्यार की तलाश में दूसरी शादी की। चलिए जानते हैं उन भोजपुरी सितारों के बारे में, जो दो बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
bhojpuri celebs who got married two times manoj tiwari pawan singh yash kumar shweta tiwari
मनोज तिवारी-रानी तिवारी-सुरभि तिवारी - फोटो : Social media

इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की। मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे माने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का सिक्का जमाया है। इसके साथ ही वह बेहतरीन गायक भी हैं। मनोरंजन की दुनिया से अलग मनोज ने राजनीति में भी हाथ आजमाया और अब वह भाजपा सांसद बन चुके हैं। वहीं, बात करें मनोज तिवारी की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने दो शादियां रचाई हैं। मनोज ने पहली शादी रानी तिवारी के साथ साल 1999 में की थी। साल 2012 में वह दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।  फिर, मनोज तिवारी ने दूसरी शादी गायिका सुरभि तिवारी के साथ साल 2020 में रचाई।

bhojpuri celebs who got married two times manoj tiwari pawan singh yash kumar shweta tiwari
पवन सिंह-नीलम सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : Social media

इस लिस्ट में अगला नाम आता है भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का। पवन सिंह भी दो बार शादी रचा चुके हैं। हालांकि, दोनों ही शादी से उन्हें सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ। पवन सिंह ने पहली शादी नीलम के साथ साल 2014 में रचाई थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी साल 2018 में ज्योति सिंह से रचाई। हालांकि, दूसरी शादी भी पवन के लिए सफल नहीं हुई। आपसी मतभेद के कारण पवन और ज्योति ने अपनी राहें अलग कर लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri celebs who got married two times manoj tiwari pawan singh yash kumar shweta tiwari
यश कुमार-निधि झा-अंजना सिंह - फोटो : Social media

दो शादी रचाने वाले भोजपुरी सितारों की लिस्ट में अभिनेता यश कुमार भी शामिल हैं। यश कुमार इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। यश ने पहली शादी भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ साल 2013 में रचाई थी, लेकिन साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद यश कुमार ने भोजपुरी सिनेमा की लूलिया निधि झा के साथ साल 2022 में सात फेरे लिए और अब वह सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ प्यारी तस्वीरें साझा कर कपल गोल्स देते नजर आते हैं।

विज्ञापन
bhojpuri celebs who got married two times manoj tiwari pawan singh yash kumar shweta tiwari
श्वेता तिवार-राजा चौधरी-अभिनव कोहली - फोटो : Social media

श्वेता तिवारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। श्वेता ने भी सच्चे प्यार की तलाश में दो बार शादी रचाई, लेकिन उनकी दोनों ही शादी असफल साबित हुई। अभिनेत्री को दोनों शादी में घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा था। श्वेता ने साल 1998 में राजा चौधरी के साथ शादी रचाई थी। फिर उन्होंने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए साल 2012 में राजा से तलाक ले लिया। उसके बाद साल 2013 में श्वेता ने अभिनव कोहली के साथ सात फेरे लिए, लेकिन यह शादी भी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और उन्होंने 2019 में अभिनव से भी तलाक ले लिया। अब वह अकेले ही अपने बच्चों के साथ जिंदगी गुजार रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed