फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U P Police: खाकी के दामन को चमकाने की भोजपुरी सिनेमा में अनोखी कोशिश, प्रदीप पांडे से जानिए फिल्म के बारे में

Wed, 19 Jul 2023 07:06 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 19 Jul 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
U P Police unique attempt in Bhojpuri cinema to brighten khaki know about the film from Pradeep Pandey
भारत भाग्य विधाता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘भोला’ से अजय देवगन भले फिल्म की रिलीज से पहले मिला अपना ‘मास महाराजा’ का खिताब न बचा पाए हों, लेकिन फिल्म में यूपी पुलिस की अफसर बनीं तब्बू ने सूबे की पुलिस के झंडे गाड़ने की कोशिश पूरी की। फिल्म के संवाद भी भोजपुरी मिश्रित हिंदी वाले थे। अब भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू की एक नई फिल्म यूपी पुलिस की छवि निखारने की कोशिश करने जा रही है।

U P Police unique attempt in Bhojpuri cinema to brighten khaki know about the film from Pradeep Pandey
भारत भाग्य विधाता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

18 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मुंबई में एक साथ रिलीज होने जा रही भोजपुरी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' एक ऐसे पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है, जिसमें पुलिस प्रशासन की अंदरूनी दिक्कतों को बखूबी दिखाने की बात कही जा रही हैं। फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी ड्यूटी के दौरान किसी की भी नहीं सुनता। इस फिल्म के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की गई है कि अगर पुलिस महकमा ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करे तो उसके ऊपर किसी का दबाव काम नहीं करता है।

U P Police unique attempt in Bhojpuri cinema to brighten khaki know about the film from Pradeep Pandey
भारत भाग्य विधाता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म बनाने वालों की मानें तो 'भारत भाग्य विधाता' के माध्यम उत्तर प्रदेश पुलिस की अच्छी छवि को पेश करने की कोशिश की गई है। इसका निर्देशन अनंजय रघुनाथ ने किया है। वह कहते हैं, 'फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। उनके इस किरदार की खासियत यह है कि एक ही समय में उसके दिमाग में बहुत सारे सवाल चलते रहते हैं और जब तक सही जवाब नहीं मिल जाता, तब तक न खुद चैन से बैठने देते हैं और न किसी को बैठने देते हैं।  इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रदीप पांडे चिंटू ने बहुत ही ज्यादा मेहनत की है और पर्दे पर अपना किरदार निभाने में सौ फीसदी योगदान दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
U P Police unique attempt in Bhojpuri cinema to brighten khaki know about the film from Pradeep Pandey
भारत भाग्य विधाता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं फिल्म के हीरो प्रदीप पांडे चिंटू कहते हैं, 'यह फिल्म देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत है इसलिए फिल्म को  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज करने से और कोई बेहतर समय नहीं हो सकता है। इस फिल्म में मैं एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहा हूं। वर्दी पहनते ही एक अलग तरह की फीलिंग होती है। मेरे करियर की फिल्मों में अब तक का यह सबसे अलग किरदार है।  मैं उम्मीद करता हूं कि इस फिल्म को अधिक से अधिक दर्शकों का प्यार मिलेगा।' 

विज्ञापन
U P Police unique attempt in Bhojpuri cinema to brighten khaki know about the film from Pradeep Pandey
भारत भाग्य विधाता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में प्रदीप पांडे चिंटू और संचिता बनर्जी की लीड भूमिका है। फिल्म के बाकी कलाकारों में  भूपेंद्र सिंह, विनीत विशाल, उमेश सिंह, धामा वर्मा, मुन्ना सिंह, साहिल शैख़, पुष्पेंद्र सिंह संजीव मिश्रा और करिश्मा सैनी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed