फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: शोहरत पाकर भी इन हसीनाओं ने कहा भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा, आज छोटे परदे पर बिखेर रही हैं जलवा

Mon, 17 Jul 2023 11:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 17 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress who leave Industry After getting Stardum Shweta Tiwari  Rashami Desai Pakhi Hegde
भोजपुरी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

हर अभिनय प्रेमी का सपना होता है कि उन्हें वो मंच मिले, जहां से वह अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना सके। ऐसे में अपने करियर में ब्रेक पाने के लिए वह कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हो जाते हैं। आज हम आपको भोजपुरी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में शोहरत कमाने के बाद इस इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया था। तो चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।



 

Bhojpuri Actress who leave Industry After getting Stardum Shweta Tiwari  Rashami Desai Pakhi Hegde
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता तिवारी
बहुत कम ही लोग जानते हैं कि ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शानदार शोज करने वाली श्वेता तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी। श्वेता को भोजपुरी सिनेमा में वो मुकाम मिला, जिसकी वह हकदार थीं। कुछ समय के बाद श्वेता ने भोजपुरी सिनेमा से किनारा कर लिया और टीवी में अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि, अभिनेत्री टीवी की दुनिया में भी सफल रहीं। अब श्वेता ने अभिनय की दुनिया से ही पूरी तरह किनारा कर लिया है।

Ajmer 92 Trailer: 250 लड़कियों के दुष्कर्म की कहानी को बयां करती 'अजमेर 92', रोंगटे खड़े कर देगा मूवी का ट्रेलर

Bhojpuri Actress who leave Industry After getting Stardum Shweta Tiwari  Rashami Desai Pakhi Hegde
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि देसाई
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रश्मि देसाई अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय को लेकर भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रश्मि को शो ‘उतरन’ से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली थी। आपको बता दें कि टीवी में आने से पहले रश्मि ने भोजपुरी जगत में अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि, उन्होंने कुछ दिनों बाद इससे किनारा कर लिया।आज भी भोजपुरी फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं।

Saira Banu: सायरा बानो ने साझा कीं फिल्म 'सगीना' की यादें, दिलीप कुमार के इस दृश्य को बताया फेवरेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress who leave Industry After getting Stardum Shweta Tiwari  Rashami Desai Pakhi Hegde
पाखी हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े भी भोजपुरी सिनेमा से लोकप्रिय हुई थीं। पाखी के अभिनय की लोग आज भी सराहना करते नहीं थकते हैं। अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ के साथ अभिनेत्री की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। हालांकि, आगे चलकर पाखी ने भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कह दिया। आज भी अभिनेत्री छोटे परदे पर काफी एक्टिव हैं।

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' पर साजिद नाडियाडवाला ने दिया बड़ा अपडेट, बताया- कब से शुरू होगी शूटिंग

विज्ञापन
Bhojpuri Actress who leave Industry After getting Stardum Shweta Tiwari  Rashami Desai Pakhi Hegde
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

 मोनालिसा 
भोजपुरी की क्वीन के नाम से प्रसिद्ध मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री को भोजपुरी ने ही स्टारडम का स्वाद चखाया है। हालांकि, अभिनेत्री ने भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कह दिया है और अब वह छोटे परदे पर ज्यादा एक्टिव है। मोनालिसा को डेली सोप में ज्यादा देखा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed