बॉलीवुड सितारे तो पूरी दुनिया में फेमस हैं। साथ ही इस स्टार्स के किड्स भी उतनी ही चर्चा में रहते हैं। तैमूर अली खान हों या बॉलीवुड में नाम कमा चुके अनन्या पांडे और वरुण धवन, स्टार किड्स को लेकर फैन्स हमेशा उत्साहित रहते हैं। इनमें से तैमूर तो पैदा होने के साथ ही हेडलाइन्स में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड से इतर भोजपुरी सिनेमा के स्टार किड्स से रूबरू कराएंगे। खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ के स्टार किड्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने खूब नाम कमाया है।
Bhojpuri Starkids: तैमूर, अन्नया पांडे का नाम तो खूब सुना, क्या इन फेमस भोजपुरी स्टार किड्स को जानते हैं आप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीति तिवारी
एक्टर मनोज तिवारी तीन बेटियों के पिता हैं। यूं तो मनोज तिवारी की दो बेटियां अभी काफी छोटी हैं, लेकिन सबसे बड़ी बेटी रीति तिवारी पिता का नाम रोशन करती नजर आ रही हैं। मनोज तिवारी खुद भी भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी अभिनेता हैं, साथ ही वह गायिकी की दुनिया के भी चर्चित सितारे हैं। उनकी बेटी रीति तिवारी ने भी पिता की राह पर चलते हुए गायकी में अपना हाथ आजमाया है। रीति अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने सिंगिंग वीडियो शेयर करती हैं।
कृति यादव
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। अपनी फिल्मों और गानों से वह दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। इस मामले में अभिनेता की बेटी कृति यादव अपने पिता पर गई हैं। पिता की तरह ही अदिति का रुझान एक्टिंग की तरफ है। वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने पिता की फिल्म 'दुल्हनिया गंगा पार के' से इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला था।
रीवा किशन
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने बॉलीवुड भी अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया। साथ ही, वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। रवि की तरह उनकी बेटी रीवा किशन ने भी बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। रीवा ने फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इशिता शुक्ला
रवि किशन की दूसरी बेटी इशिता शुक्ला भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रवि किशन और उनकी बेटी रीवा फिल्मों में अदाकारी का दम भरते हैं। वहीं, इशिता इन सबसे अलग हैं। वह अपने परिवार की राह से अलग इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहती हैं। इशिता एनसीसी कैडेट हैं। वह देश के लिए कुछ करना चाहती हैं।