'आंचल फैलाए आपके द्वार खड़ी..', चुनावी अखाड़े में आर्थिक तंगी से गुजर रहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, मांगी मदद
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह चुनावी मैदान में हैं। मगर, इस दौरान वे आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं और लोगों से मदद की अपील कर रही हैं। ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हुआ है। इस बार के चुनाव में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी किस्मत आजमा रही हैं। वे काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। अपनी तरफ से ज्योति पूरी मेहनत कर रही हैं और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करते हुए वोट मांग रही हैं। मगर, इस चुनावी रण में वे आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। ज्योति ने लोगों से आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई है।
लिखा, 'कुछ लोगों को मेरी आंखों में छल दिखाई देता है'
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने QR कोड शेयर करते हुए लोगों से मदद की अपील की है। ज्योति ने कहा कि आंचल फैलाए आपके द्वार पर खड़ी हूं। पवन सिंह की पत्नी ने लिखा है, 'राम और कृष्णा जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा। मैं तो एक तुक्ष महिला हूं, जो विभिन्न दंशों को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं। कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों के आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक दिखता है'।
लिखा- 'आपकी बेटी आपसे मदद मांग रही है'
ज्योति सिंह ने आगे लिखा है, 'लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं। मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है। चुनाव की इस मुहिम को और मजबूत करने में कृपया मेरी मदद करें और जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपनी सहयोग राशि भेजें। मैं बड़ी आशा के साथ आंचल फैलाएं आपके द्वार पर खड़ी होकर इसलिए बोल पा रही हूं, क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं। पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है। हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं। आज आपकी बेटी आपसे मदद मांग रही है'।
पवन सिंह-ज्योति की शादीशुदा जिंदगी में दरार
बता दें पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट है। बीते दिनों ज्योति ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए। पवन सिंह ने इनका खंडन भी किया। मामला कोर्ट में चल रहा है।