फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Kajal Raghwani Revelation About Bhojpuri Actor Pawan Singh Says I Was Forced To Do Kissing Scene

‘किसिंग सीन जबरदस्ती…’, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर काजल राघवानी का खुलासा; यूजर्स ने अभिनेत्री को किया सपोर्ट

Sat, 08 Aug 2026 12:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:06 PM IST
सार

Kajal Raghwani Revelation About Bhojpuri Actor Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने अभिनेता पवन सिंह पर बड़ा आरोप लगा दिया है। मना करने के बाद भी जबरदस्ती किसिंग करवाने की बात अभिनेत्री ने कही है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? और फैंस का इस पर क्या रिएक्शन है।

विज्ञापन
Kajal Raghwani Revelation About Bhojpuri Actor Pawan Singh Says I Was Forced To Do  Kissing Scene
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों रियलिटी शो ‘भाेजपुरी बवाल’ में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव जैसे सेलेब्स अपनी जिंदगी की झलक दर्शकों को दिखा रहे हैं। इसी शो के एक प्रोमो में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने पवन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर फैंस भी अभिनेत्री को सपोर्ट कर रहे हैं।  

विज्ञापन

पवन सिंह पर लगाया बड़ा आरोप 
रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में एक प्रोमो में अभिनेत्री काजल राघवानी कहती हैं, ‘पवन सिंह का तुमको पता ही है। वहां उनका किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया था। जबकि मैंने किसिंग सीन के लिए मना किया था तो वो सेट छोड़कर चले गए थे। मैंने सबकी इज्जत की है लेकिन कोई इसके काबिल नहीं है।’

विज्ञापन

इस मामले पर पवन सिंह की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  

Kajal Raghwani Revelation About Bhojpuri Actor Pawan Singh Says I Was Forced To Do  Kissing Scene
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@ kajalraghwani

फैंस ने किया काजल को सपोर्ट
जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काजल राघवानी की बात सुनी तो उनको पूरा सपोर्ट किया। 

  • एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, ‘इतना भी सच नहीं बोलना था।’
  • वह अन्य यूजर ने लिखा, ‘सच बोलने के अंदर दम होना चाहिए काजल की तरह।’
  • एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सच बोल रही।’ इसी तरह के कमेंट कई फैंस ने किए और काजल के कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी शेयर किया। 

Kajal Raghwani Revelation About Bhojpuri Actor Pawan Singh Says I Was Forced To Do  Kissing Scene
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kajalraghwani
80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं काजल राघवानी
भोजपुरी अभिनत्री काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा जगत का चर्चित नाम हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे चर्चित भोजुपरी अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed