फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Pawan Singh extends wishes to bhojpuri actor and politician Manoj Tiwari on His Birthday

पावर स्टार पवन सिंह ने मनोज तिवारी को बताया भोजपुरी इंडस्ट्री का 'बॉस'; जन्मदिन पर लिखा खास मैसेज

Sun, 01 Feb 2026 03:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 01 Feb 2026 03:38 PM IST
सार

Manoj Tiwari Birthday: भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी आज 01 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पावर स्टार पवन सिंह ने उन्हें खास मैसेज लिखकर बधाई दी है।

विज्ञापन
Pawan Singh extends wishes to bhojpuri actor and politician Manoj Tiwari on His Birthday
पवन सिंह-मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा जगत के चर्चित एक्टर, सिंगर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी का आज रविवार को जन्मदिन है। इस मौके पर तमाम फैंस और सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मगर, भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार ने खास मैसेज लिखा है। बधाई देते हुए पवन सिंह ने मनोज तिवारी को इंडस्ट्री का 'बॉस' कहा है।

विज्ञापन

पवन सिंह ने शेयर किया पोस्ट
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा है, 'भोजपुरी इंडस्ट्री के बॉस, सांसद हमारे मनोज तिवारी भैया को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं'। साझा तस्वीर में पवन सिंह और मनोज तिवारी गले मिलते दिख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)


विज्ञापन
विज्ञापन

Pawan Singh extends wishes to bhojpuri actor and politician Manoj Tiwari on His Birthday
कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाते मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्यकर्ताओं के साथ मनोज तिवारी ने काटा केक
मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का उत्सव मनाते दिख रहे हैं। 11 मूर्ति पर आयोजित जन्मदिन के आयोजन में दूर-दराज से फैंस और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने आए हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)


विज्ञापन

Pawan Singh extends wishes to bhojpuri actor and politician Manoj Tiwari on His Birthday
मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@manojtiwari.mp

मनोज तिवारी का करियर
मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की थी। इसके बाद उन्होंने हाफ पैंट वाली से हमरा त लब हो गईल, गोरिया चांद के अजोरियां नियर गोर बाडू हो और गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए 'जिया हो बिहार के लाला' गाया, जो काफी हिट हुए। उनका गाना 'चट देनी मार देत खींच के तमाचा, हीही हंस देले..रिंकिया के पापा', लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अभिनेता ने साल 2004 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और मनोज को घर-घर में पहचान मिल गई। सिर्फ 30 लाख के बजट की इस फिल्म ने उस समय तकरीबन 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed