पवन सिंह ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा के साथ जमकर खेली होली, 'सतरंगी सलवारवा' गाने में दिखी कमाल की केमिस्ट्री
Pawan Singh Holi Song: होली का त्योहार आने वाला है। हर साल की तरह भोजपुरी सितारे होली स्पेशल सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद पवन सिंह का नया होली सॉन्ग रिलीज हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह न सिर्फ अदाकारी में माहिर हैं, बल्कि उनकी सिंगिंग के भी फैंस दीवाने हैं। होली का त्योहार तो उनके गानों के बिना फैंस के लिए अधूरा है। इस बार की होली को स्पेशल बनाने के लिए पवन सिंह 'सतरंगी सलवारवा' गाना लेकर आए हैं। इसमें रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा सिंह के साथ पवन सिंह रोमांस करते दिखे हैं।
होली स्पेशल सॉन्ग में दिखीं महिमा और पवन सिंह की केमिस्ट्री
बीते दिनों पवन सिंह और महिमा सिंह के लिंकअप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। दोनों ने साथ में कई इवेंट में साथ शिरकत की। पवन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी महिमा सिंह नजर आईं। दोनों की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ा था, जिन्हें बाद में पवन सिंह ने खारिज कर दिया। अब पावर स्टार के नए गाने 'सतरंगी सलवारवा' में भी महिमा सिंह नजर आई हैं। इसमें पवन सिंह और महिमा के बीच गजब की केमिस्ट्री देखी गई है।
कब है होली का त्योहार?
गाने में अभिनेत्री महिमा को घाघरा चोली में देखा जा सकता है। पवन सिंह उनके साथ प्यार के रंग की होली खेलने के लिए बेताब हैं। महिमा जानती हैं कि पवन सिंह सिर्फ होली खेलने के बहाने से नहीं, बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए आ रहे हैं। इसलिए अभिनेत्री उन्हें ज्यादा भाव भी नहीं दे रही है। कुल मिलाकर गाना होली वाइब्स दे रहा है। बता दें कि आगामी 04 मार्च को देशभर में रंगों का यह त्योहार मनाया जाएगा।
फैंस ने दिया सकारात्मक रिएक्शन
गाने के लिरिक्स और बीट बहुत शानदार हैं। 'सतरंगी सलवारवा' को भी रिलीज के साथ अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। यह गाना आज 20 फरवरी को सुबह सात बजे रिलीज किया गया है। गाना देखने के बाद पवन सिंह के फैंस क्रेजी हो गए हैं। बता दें कि यह पहला गाना नहीं है, जिसमें पवन सिंह और महिमा सिंह को साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों की केमिस्ट्री को 'बानी लइका' में भी साथ देखा गया था। 'बानी लइका' रिलीज के बाद ही अभिनेत्री को पवन सिंह के जन्मदिन पर साथ केक कटवाते भी देखा गया था। भोजपुरी गलियारे में दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगी थीं।