सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Who is Mystery Girl Mahima Singh Whose linkup and wedding Rumors with Bhojpuri actor Pawan Singh Goes Viral

कौन हैं मिस्ट्री गर्ल महिमा सिंह? सरेआम जिन्हें भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने कहा 'जान'; शादी की अफवाह को मिली हवा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Jan 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Who is Mahima Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। महिमा सिंह के साथ उनकी तीसरी शादी की अफवाहों ने तूल पकड़ा है। आखिर कौन हैं महिमा? जानिए
 

Who is Mystery Girl Mahima Singh Whose linkup and wedding Rumors with Bhojpuri actor Pawan Singh Goes Viral
पवन सिंह-महिमा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

क्या पवन सिंह ने तीसरी शादी रचा ली है? क्या पावर स्टार की लाइफ में किसी और की एंट्री हो गई है? क्या पवन सिंह किसी को डेट कर रहे हैं? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो इन दिनों पवन सिंह को लेकर पूछे जा रहे हैं। इसकी शुरुआत पवन सिंह के 40वें बर्थडे सेलिब्रेशन से वायरल कुछ वीडियो के बाद हुई। दरअसल, अपने जन्मदिन पर पवन सिंह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ केक काटते नजर आए। इसके बाद वे एक अन्य इवेंट में भी उनके साथ पहुंचे। इतना ही नहीं, भरे मंच से पवन सिंह ने मिस्ट्री गर्ल को 'जान' कहकर पुकारा। इस बीच सवाल यह है कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? पढ़िए इस रिपोर्ट में

Trending Videos


भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं महिमा
इन दिनों लगभग हर इवेंट और आयोजन में नजर आ रही ये मिस्ट्री गर्ल दरअसल, महिमा सिंह हैं। पवन सिंह ने अपने 40वें जन्मदिन पर महिमा के साथ केक काटा था। तब महिमा की मांग में सिंदूर और पवन सिंह के साथ उनकी बॉन्डिंग देख लोगों ने कयास लगाने शुरू किए कि शायद पावर स्टार ने तीसरी शादी रचा ली है। इसी के साथ यह भी पूछा जाने लगा कि यह महिला कौन हैं? तो बता दें कि महिमा सिंह मॉडल और अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन सिंह के साथ खूब जमी केमिस्ट्री
महिमा सिंह, भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल हैं। हालांकि, मूलरूप से वे उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से ताल्लुक रखती हैं। अपनी खूबसूरती और अभिनय प्रतिभा के बूते उन्होंने जल्द ही खुद को भोजपुरी इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है। वे भोजपुरी म्यूजिक एल्बम में पवन सिंह के साथ भी नजर आ चुकी हैं। पवन सिंह और महिमा सिंह की पहली मुलाकात काम के दौरान ही हुई थी। बीते दिनों रिलीज हुए पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘बानी लइका’ में महिमा मुख्य अभिनेत्री के रूप में देखी गईं। गाने में भी दोनों के बीच की केमिस्ट्री की दर्शकों ने खूब तारीफ की।

जल्द फिल्म में जमेगी महिमा और पवन सिंह की जोड़ी?
पवन सिंह और महिमा सिंह जल्द फिल्म में भी साथ नजर आएंगे। दिसंबर 2025 में समर सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह एलान किया था। साझा की गई फोटोज में पवन सिंह और महिमा सेट पर साथ दिखे थे। इसके साथ लिखा था, 'महादेव आप सब के प्यार और आशीर्वाद के बदौलत आज से एक नई कहानी शुरू हुई। आदरणीय बड़े भैया पवन सिंह जी के साथ'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)


Who is Mystery Girl Mahima Singh Whose linkup and wedding Rumors with Bhojpuri actor Pawan Singh Goes Viral
पवन सिंह-महिमा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

दोस्त के बर्थडे महिमा के साथ पहुंचे पवन सिंह
पवन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन से उनका और महिमा का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने सवाल किए कि क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं? एक बार फिर इनके लिंकअप की खबरों को हवा मिल गई है। दरअसल, बीते दिनों पवन सिंह लखनऊ में आयोजित दोस्त और सिंगर गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी में महिमा के साथ एंट्री ली। इतना ही नहीं, उन्होंने स्टेज पर खासतौर से महिमा को बुलाया। पवन सिंह ने इशारा करते हुए कहा, 'मैं चाहता हूं कि महिमा सिंह जी प्लीज आप इधर आइए। आओ मेरी जान इधर आओ'। इस वीडियो ने पवन सिंह और महिमा की शादी की अफवाहों को और हवा दे दी है। हालांकि, पवन सिंह अपनी तीसरी शादी की अफवाह को खारिज कर चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajnitik Drishti (@rajnitikdrishti)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed