फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Wife Jyoti Singh Extend wish to husband Pawan Singh on Wedding Anniversary amid ongoing divorce proceedings

क्या खत्म हो गया पवन सिंह और ज्योति सिंह का घरेलू विवाद? पावर स्टार को पत्नी ने दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई

Fri, 06 Mar 2026 02:32 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 06 Mar 2026 02:32 PM IST
सार

Jyoti-Pawan Singh Wedding Anniversary: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों का झगड़ा कोर्ट में है। इस बीच ज्योति ने पावर स्टार को एनिवर्सरी पर विश किया है।

विज्ञापन
Wife Jyoti Singh Extend wish to husband Pawan Singh on Wedding Anniversary amid ongoing divorce proceedings
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह अलग-अलग रहते हैं। दोनों का घरेलू विवाद जगजाहिर है। ज्योति सिंह, पावर स्टार पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ चुकी है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इस बीच ज्योति सिंह ने आज शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर कर पवन सिंह को वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


ज्योति सिंह ने दी पवन सिंह को शुभकामनाएं
ज्योति सिंह ने आज शुक्रवार 06 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और पवन सिंह की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'हैप्पी एनिवर्सरी'। 
विज्ञापन


नेटिजन बोले- 'जल्दी छोटा पावर स्टार आए'
ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर उनके और पवन सिंह के चाहने वालों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। यूजर्स शुभकामनाएं दे रहे हैं और साथ ही दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों के बीच की दूरियां खत्म हों। साथ ही परिवार में विस्तार की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आप लोग जल्दी से एक हो जाएं और छोटा पावर स्टार हमारे बीच हो, यही दुआ है'। 

Hello Bacchon Review: अलख पांडे की जर्नी को सादगी से दिखाती ईमानदार कहानी, असर छोड़ते हैं विनीत कुमार





कब हुई पवन सिंह और ज्योति की शादी?
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करें तो इनकी शादी साल 2018 में हुई थी। ज्योति, पावर स्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी नीलम अब इस दुनिया में नहीं हैं। कथित तौर पर नीलम ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी। ज्योति सिंह के साथ भी पवन सिंह के रिश्ते एक मोड़ पर जाकर खराब हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 से दोनों तलाक के मुकदमे में उलझे हैं। घरेलू विवाद के बीच ज्योति सिंह का पोस्ट सवाल खड़ा करता है कि क्या दोनों के बीच सब ठीक हो गया है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed