फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Released Starring Kartik Aaryan Triptii Dimri Vidya Balan Film goes viral

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: भूल भुलैया 3 में बढ़ी चुड़ैल मंजुलिका की शक्ति, रूह बाबा ने खोला खौफनाक दरवाजा

Fri, 27 Sep 2024 12:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 27 Sep 2024 12:29 PM IST
सार

टीजर में आखिरकार विद्या बालन के किरदार मंजुलिका की एक शानदार झलक देखने को मिली और शो के अन्य किरदारों का भी खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser Released Starring Kartik Aaryan Triptii Dimri Vidya Balan Film goes viral
भूल भूलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भूल भुलैया 3 के निर्माताओं ने शुक्रवार 27 सितंबर को फिल्म का टीजर जारी किया। टीजर में आखिरकार विद्या बालन के किरदार मंजुलिका की एक शानदार झलक देखने को मिली और शो के अन्य किरदारों का भी खुलासा हुआ। तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन को शानदार सीन्स के बीच रोमांस करते देखा जा सकता है, वहीं ऐसा लगता है कि निर्माताओं ने जानबूझकर माधुरी दीक्षित के किरदार को छिपा कर रखा है। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन


'विद्या बालन ने लूटी महफिल'
भूल भुलैया 3 के टीजर ने दर्शकों को उत्साहित करने और फिल्म की रिलीज के लिए उनके इंतजार को मुश्किल बनाने के लिए काफी कुछ दिया। विद्या का अभिनय, उनकी ठहाकेदार हंसी और झकझोर देने वाले डायलॉग दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दे रहा है। अनीस बज्मी की निर्देशित, यह हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। यही नहीं, कार्तिक उतने बी दमदार दिखाई दे रहे हैं, जितने वे दूसरी फिल्म में दिखे थे।
विज्ञापन


दिलचस्प है टीजर
टीजर की शुरुआत 'अमी जे तोमर' के ऑडियो से होती है और विद्या की शानदार वापसी का पता चलता है। हमें पहली फिल्म के डरावने दृश्य की याद आती है, जहां उन्होंने अपने हाथों से बिस्तर उठाया था। इस बार, वह एक भारी कुर्सी उठाती है और जोर से चिल्लाती है। कार्तिक आर्यन रूह बाबा के रूप में वापस आ गए हैं, जो एक तरह का भूत शिकारी है, जिसे मंजुलिका के भूत को पकड़ने का काम दिया गया है। तृप्ति डिमरी कार्तिक की प्रेमिका की भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सितारों से सजी है फिल्म
'भूल भुलैया 3' में राजपाल यादव, विजय राज, अश्विनी कालसेकर, राजेश शर्मा और संजय मिश्रा जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी हैं। यह फिल्म 1 नवंबर को दिवाली पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगेन से टकराव है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed