फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhooth Bangla Day 12 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Wamiqa Gabbi Film Earning

Bhooth Bangla Box Office: वीकडे में भी 'भूत बंगला' ने जुटाए दर्शक; जानिए 12वें दिन कैसी रही कमाई?

Tue, 28 Apr 2026 09:12 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 28 Apr 2026 09:12 PM IST
सार

Bhooth Bangla Collection: फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को आज मंगलवार को 12 दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड में इसने अच्छी कमाई की थी और 100 करोड़ क्लब में अपना नाम लिखवा लिया। अब वीकडे में इसकी हालत कैसी है? जानिए

विज्ञापन
Bhooth Bangla Day 12 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Wamiqa Gabbi Film Earning
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म में तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और वामिका गब्बी जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और प्रियदर्शन के निर्देशन ने दर्शकों में इस फिल्म के प्रति उत्सुकता जताई। यही वजह है कि 'धुरंधर 2' जैसी फिल्म के सामने यह टिक पाई है।

विज्ञापन

Bhooth Bangla Day 12 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Wamiqa Gabbi Film Earning
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत जोरदार शुरुआत तो नहीं की थी, मगर बॉक्स ऑफिस पर एक पकड़ जरूर बनाई है। इस फिल्म का ओपनिंग डे पर कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये रहा। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

  • पहले वीक इस फिल्म ने टोटल 84.40 करोड़ रुपये कमाए।
  • वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा देखा गया था।
  • भूत बंगला ने शनिवार को 10.75 करोड़ और रविवार को 12.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • बीते दिन सोमवार को फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhooth Bangla Day 12 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Wamiqa Gabbi Film Earning
'भूत बंगला' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

12वें दिन 'भूत बंगला' का कलेक्शन
वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म 'भूत बंगला' के कलेक्शन में कल दूसरे सोमवार को (11वें दिन) गिरावट देखी गई थी। हालांकि, वीकडे में ऐसा होता है। फिर, भी फिल्म करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। आज मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 3.39 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 120.44 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

Bhooth Bangla Day 12 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Rajpal Yadav Wamiqa Gabbi Film Earning
भूत बंगला अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
भूत बंगला का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। कमाई के मामले में यह फिल्म बजट के करीब पहुंच चुकी है। देश के साथ-साथ विदेश में भी यह फिल्म ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड यह 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के करीब है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 188.75  करोड़ रुपये हो चुका है। बता दें कि आने वाले दो दिनों में इसके सामने फिल्म 'एक दिन' चुनौती बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed