फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhooth Bangla Day 14 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Priyadarshan Movies Latest Earning

Bhooth Bangla Box Office: 'एक दिन' की रिलीज से पहले घटी 'भूत बंगला' की कमाई? 14वें दिन इतना रहा कलेक्शन?

Thu, 30 Apr 2026 08:34 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 30 Apr 2026 08:34 PM IST
सार

Bhooth Bangla Collection: फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को 14 दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर हौले-हौले ही सही, लेकिन यह फिल्म आगे बढ़ रही है। आज गुरुवार को इसने कैसा कलेक्शन किया?

विज्ञापन
Bhooth Bangla Day 14 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Priyadarshan Movies Latest Earning
भूत बंगला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। वीकएंड पर शानदार कमाई के बाद वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट जरूर आई है, लेकिन अब भी इसने अच्छी पकड़ बना रखी है। मगर, कल इसके मुकाबले में फिल्म 'एक दिन' रिलीज होने वाली है। इससे पहले आज इसने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए

विज्ञापन

Bhooth Bangla Day 14 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Priyadarshan Movies Latest Earning
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'भूत बंगला' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकाल लिया है। प्रियदर्शन निर्देशित यह फिल्म तब रिलीज हुई, जब सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' छाई हुई थी। इसके बावजूद 'भूत बंगला' दर्शकों को खींच पाने में कामयाब रही।

  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले वीक 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।
  • दूसरे वीक फिल्म का कलेक्शन 42.16 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhooth Bangla Day 14 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Priyadarshan Movies Latest Earning
भूत बंगला की नई रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar

14वें दिन कितना कलेक्शन किया?
फिल्म 'भूत बंगला' ने बीते दिन बुधवार को 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज गुरुवार को कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 1.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटा लिया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 126.56 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

Bhooth Bangla Day 14 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Priyadarshan Movies Latest Earning
‘भूत बंगला’ - फोटो : इंस्टाग्राम

भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'भूत बंगला' को करीब 120 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी यह शानदार प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड 'भूत बंगला' ने 199.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारे भी हैं।

Bhooth Bangla Day 14 Box Office Collection: Akshay Kumar Paresh Rawal Priyadarshan Movies Latest Earning
भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

मुकाबले में आएगी 'एक दिन'
सिनेमाघरों में अब 'भूत बंगला' के साथ 'धुरंधर 2' के अलावा कोई और चर्चित बॉलीवुड फिल्म नहीं लगी थी। 'धुरंधर 2' की रिलीज को भी करीब महीनाभर पूरा होने के बाद 'भूत बंगला' आई। ऐसे में किसी दूसरे फिल्म के होने का असर इस पर दिखाई नहीं दिया। मगर, कल 01 मई को थिएटर्स में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' दस्तक देगी। ऐसे में देखना होगा कि यह फिल्म 'भूत बंगला' पर क्या असर डालती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed