फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhooth Bangla Day 24 Box Office Collection: Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Movie Sunday Earning

Bhooth Bangla Box Office: वीकएंड पर लौटी 'भूत बंगला' की चमक; 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़े कदम; जानिए कितने कमाए?

Sun, 10 May 2026 09:41 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 10 May 2026 09:41 PM IST
सार

Bhooth Bangla Collection: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने वाली है। आज इसकी रिलीज को 24 दिन हो गए हैं। जानिए फिल्म ने वीकएंड पर कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Bhooth Bangla Day 24 Box Office Collection: Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Movie Sunday Earning
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'भूत बंगला' ने सिनेमाघरों में ठीकठाक प्रदर्शन किया है। फिल्म की नेट कमाई 150 करोड़ पार हो चुकी है और यह हिट का तमगा हासिल कर चुकी है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वीकडेज में कमाई में गिरावट आई, मगर वीकएंड पर यह एक बार फिर दहाड़ी है। जानिए रविवार को इसने कितने कमाए?

विज्ञापन

Bhooth Bangla Day 24 Box Office Collection: Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Movie Sunday Earning
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था।

  • फिल्म ने पहले वीक 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • दूसरे वीक इस फिल्म की कमाई 43.75 करोड़ रुपये रही।
  • तीसरे वीक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21.85 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhooth Bangla Day 24 Box Office Collection: Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Movie Sunday Earning
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को कितनी रही कमाई?
फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को चौथा वीक चल रहा है। वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़त देखी गई है। शुक्रवार को 22वें दिन इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल शनिवार को कमाई तीन करोड़ रुपये रही। आज रविवार को कलेक्शन में और इजाफा देखा गया है। फिल्म ने 24वें दिन 3.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 158.70 करोड़ रुपये हो चुका है।

Krishnavataram Box Office: रविवार की छुट्टी में कैसा रहा 'कृष्णावतारम' का हाल? जानिए चौथे दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

Bhooth Bangla Day 24 Box Office Collection: Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Movie Sunday Earning
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना?
फिल्म 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां इसके कदम 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ चले हैं, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 253.04 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। बता दें कि इस फिल्म को करीब 120 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed