Bhooth Bangla Worldwide Box Office: 'भूत बंगला' ने दूसरे दिन जड़ा अर्धशतक; जानिए कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
Bhooth Bangla Worldwide Box Office: अक्षय कुमार अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 50 करोड़ से पार कमाई कर डाली है। जानिए इसका टोटल कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की तूफानी पारी के बीच बीते शुक्रवार को अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' ने दस्तक दी। इसका निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है। दर्शकों को फिल्म पसंद आई है और इसे फैमिली एंटरटेनिंग मूवी बताया जा रहा है। क्रिटिक्स से भी इसे मिलाजुला रिएक्शन मिला है। कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे पर यह थोड़ी सुस्त रही। मगर, दूसरे दिन इसने रफ्तार पकड़ी है। दूसरे दिन इसकी कमाई 60 करोड़ रुपये पार हो गई है।
'भूत बंगला' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन
फिल्म 'भूत बंगला' ने ओपनिंग डे पर औसत शुरुआत की। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन इस फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से इसने करीब 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मगर, दूसरे दिन वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा देखा गया। फिल्म ने बीते शनिवार को 19 करोड़ रुपये कमाए।
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'भूत बंगला' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है। वर्ल्डवाइड भी इसने शानदार प्रदर्शन किया है। 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड 60.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। पूरी संभावना है कि यह फिल्म आज रविवार की छुट्टी का पूरा लाभ लेगी। फिल्म 'भूत बंगला' के बजट की बात करें तो इसे करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
क्या 'धुरंधर 2' पर पड़ा असर?
फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज को महीनाभर से ज्यादा हो गया है। यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में लगी है। पूरे महीने बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज करने वाली इस फिल्म की कमाई में 'भूत बंगला' के आने से मामूली फर्क आया है। कल शनिवार को 31वें दिन 'धुरंधर 2' ने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1110.77 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म 'भूत बंगला' की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो अर्जुन (अक्षय कुमार) लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है, बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। लोकेशन कोई आम नहीं है। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। लेकिन शादी यहीं होगी, क्योंकि होनी है। शादी की तैयारियों के साथ-साथ महल भी एक्टिव हो जाता है। अजीब हरकतें, हादसे और रहस्यमय मंदिर, सब कुछ होता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, तब्बू , वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, मनोज जोशी, असरानी और मिथिला पालकर जैसे सितारे हैं।