Bigg Boss 19: हाथापाई के बाद यह कंटेस्टेंट बना घर का नया कप्तान, फिर भी लटक रही बेघर होने की तलवार
Bigg Boss 19 Captaincy Task: 'बिग बॉस 19' में कप्तानी का टास्क हुआ और कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर विवाद हुआ। आखिर किस कंटेस्टेंट ने कैप्टन्सी जीती है, चलिए जानते हैं।

विस्तार

🚨 BREAKING! Abhishek Bajaj becomes the new captain of the #BiggBoss19 house
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 17, 2025
अभिषेक और आवेज की भिड़ंत
कप्तानी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज का आक्रामक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में साफ दिखाई देता है कि अभिषेक, आवेज दरबार का रास्ता रोकते हुए उनसे धक्का-मुक्की करते हैं। वहीं अमाल मलिक ने अभिषेक पर सीधा सवाल उठाया, जिस पर दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई। अभिषेक के तेवरों से साफ झलक रहा था कि वह कप्तानी की कुर्सी पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
Promo: Abhishek Bajaj vs Amaal Mallik 🔥 #BiggBoss19 pic.twitter.com/45WqPhZ6eZ
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 17, 2025
टास्क में पलटे समीकरण
कैप्टेंसी टास्क के दौरान प्रतियोगियों को एक-एक कर बाहर किया गया। शुरुआत में गौरव ने नीलम को एलिमिनेट किया, फिर नेहल ने जीशान को बाहर कर दिया। इसके बाद फरहाना ने तान्या को खेल से बाहर किया, वहीं बसीर ने शहबाज को निशाना बनाया। प्रणित ने मृदुल को एलिमिनेट किया और अवेज ने अशनूर को बाहर का रास्ता दिखाया। इसी क्रम में नेहल ने अमाल मलिक को भी टास्क से बाहर कर दिया। आखिरी मुकाबले में बचे अभिषेक बजाज और इस तरह घर की कप्तानी उन्हीं के नाम हो गई।
🚨 Captaincy Task - To BLOCK & remove from task
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 17, 2025
☆ Round1: Gaurav made Neelam out
☆ Round2: Zeishan OUT by Nehal
☆ Round3: Tanya OUT by Farhana
☆ Round4: Shehbaz OUT by Baseer
☆ Round5: Mridul OUT by Pranit
☆ Round6: Ashnoor OUT by Awez
It was Abhishek vs Amaal
☆ Round7:…
अभिषेक के लिए आसान नहीं होगी कप्तानी
अभिषेक बजाज के लिए कप्तानी जितनी अहम थी, उतना ही दबाव भी उनपर अब आ गया है। शो में अब तक उनका नाम कई बार झगड़ों में घिरा रहा है। कुछ दिन पहले ही उनका शहबाज बदेशा से बड़ा विवाद हो चुका है, वहीं बसीर अली और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ भी उनकी कई बार तनातनी देखने को मिली। इस बार कप्तान बनने के बावजूद अभिषेक की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं, क्योंकि वह खुद नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हैं। अशनूर कौर, बसीर अली, नेहल चुडास्मा और प्रणीत मोरे के साथ उन्हें भी बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है।