फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Armaan Malik: दो पत्नियों के साथ रह रहे अरमान मलिक ने किया अपने धर्म का खुलासा, बोले- मैं एक हिंदू हूं

Fri, 02 Aug 2024 05:29 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 02 Aug 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 participant Armaan Malik talks about his religion says I am Hindu and i have changed my name
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
पिछले कुछ दिनों से 'बिग बॉस' प्रतियोगी अरमान मलिक लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले से कुछ दिन पहले घर बाहर हुए अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के साथ एक साथ एक ही घर में रहते हैं। 'बिग बॉस' के घर से निष्कासित होने से पहले अरमान मीडिया के सवालों के जवाब देते नजर आए। 
Bigg Boss OTT 3 participant Armaan Malik talks about his religion says I am Hindu and i have changed my name
अरमान मालिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
अरमान मालिक पायल और कृतिका के पति हैं। 'बिग बॉस' के घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वे निशाने पर रहें। उन्हें कई कठिन सवाल पूछे गए। उसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि उनका धर्म क्या है। 
Bigg Boss OTT 3 participant Armaan Malik talks about his religion says I am Hindu and i have changed my name
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
अरमान मलिक ने अपने धर्म का खुलासा करते हुए कहा, 'मैं  मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू हूं। कई लोगों को मेरे नाम की वजह से लगता है कि मैं मुस्लिम हूं, लेकिन नहीं मैं हिंदू हूं। मेरा नाम पहले संदीप मलिक था और 14 साल पहले मैंने अपना स्टेज नाम बदला था'।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 participant Armaan Malik talks about his religion says I am Hindu and i have changed my name
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9

उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरमान से और भी कई सवाल पूछे गए थे। एक पत्रकार ने उनसे पूछा था कि, 'हमें आपके रिश्ते को क्या कहना चाहिए और आप अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कैसे कर सकते हैं। इन सभी सवालों को सुनकर अरमान बखौला से गए थे। 
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 participant Armaan Malik talks about his religion says I am Hindu and i have changed my name
अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
अरमान मलिक ने साल 2011 में पायल से शादी की थी। पायल उनकी पहली पत्नी हैं। सात साल बाद 2018 में अरमान ने पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली। अरमान अपनी दोनों पत्नी और चार बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed