सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल ने रिश्तों में धोखा देने को बताया 'लत', कहा- यह आपको एक दिन नीचे खींच लेती है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 02 Aug 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal said that it is very important to stay loyal to one partner and Cheating is an Addiction
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन रामपाल पिछले कुछ सालों से मॉडल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं और उनके दो बेटे अरिक और अविक हैं। अभिनेता ने पहले मेहर जेसिया से शादी की थी और उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। 'रॉक ऑन' और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अर्जुन रामपाल ने हाल ही में लोगों द्वारा अपने पार्टनर को धोखा देने के बारे में बात की और इसे एक "लत" बताया है।

Trending Videos
Arjun Rampal said that it is very important to stay loyal to one partner and Cheating is an Addiction
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72

हाल ही में, एक साक्षात्कार में अर्जुन ने कैजुअल यौन संबंध और ओपन रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि भले ही किसी को इसका एहसास न हो, लेकिन जब कोई दूसरे व्यक्ति के साथ यौन संबंध में होता है तो उसमें सारी एनर्जी एक्सचेंज होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक पार्टनर के साथ रहना सबसे महत्वपूर्ण बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal said that it is very important to stay loyal to one partner and Cheating is an Addiction
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72

रणवीर अल्लाहबादिया से बात करते हुए अभिनेता ने कहा, "मुझे सेक्स बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि सेक्स आपके जीवन का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है, लेकिन हां, मुझे लगता है कि एक साथी के साथ रहना और भी जरूरी है। जब आप एक बिस्तर साझा कर रहे होते हैं, शारीरिक संबंध साझा कर रहे होते हैं, तो आपको यह एहसास नहीं होता कि एक बहुत बड़ा एनर्जी एक्सचेंज होता है, जो आप उस व्यक्ति से ले रहे हैं, उसमें भी बदलाव होता है। यह कहीं न कहीं आपके डीएनए में जा रहा है।"

Arjun Rampal said that it is very important to stay loyal to one partner and Cheating is an Addiction
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72

अपने पार्टनर को धोखा देने पर अर्जुन ने कहा,  "यह एक लत है। यह एक आदत है जो लोगों ने खुद के लिए बनाई है। मैं बहुत से ऐसे लोगों को जानता हूं, जिन्हें दूसरी महिला या कुछ और चाहिए और वे बहुत खुशहाल शादी में हैं, वे इसे खुशहाल शादी कहते हैं।  मुझे नहीं पता कैसे, जो भी हो, वे कहते हैं कि यह सिर्फ एक चक्कर है। एक लत है, जो आपको नीचे खींच लेगी।"

विज्ञापन
Arjun Rampal said that it is very important to stay loyal to one partner and Cheating is an Addiction
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72

अभिनेता ने आगे कहा, "मैं एक ऐसा व्यक्ति था, जो खुद पर बहुत कठोर था। मैंने खुद को कोसने में बहुत समय बर्बाद किया। मुझे लगता है कि उन गलतियों के बारे में सोचने में समय बर्बाद करने के बजाय, किसी को यह सोचना चाहिए कि वे उन गलतियों को न दोहराएं और खुद को बदलें।"

Kritika Malik: कौन हैं बिग बॉस फैंस के आंखों की किरकिरी बनीं कृतिका मलिक? नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed