फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bobby deol preity zinta reunion at manish malhotra party soldier 2 fans demand

दिवाली पार्टी में वर्षों बाद साथ दिखे बॉबी देओल और प्रीति जिंटा, फैंस ने की 'सोल्जर 2' की डिमांड

Mon, 13 Oct 2025 01:35 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 13 Oct 2025 01:35 PM IST
सार

Bobby Deol-Preity Zinta At Diwali Party: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉबी देओल और प्रीति जिंटा का रियूनियन देखने को मिला। दोनों एक दूसरे से काफी गर्मजोशी से मिले। इस दौरान प्रीति बॉबी की पत्नी से भी मिलीं। 

विज्ञापन
bobby deol preity zinta reunion at manish malhotra party soldier 2 fans demand
बॉबी देओल-तान्या और प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में दिवाली की रौनक इस साल कुछ और ही खास रही। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भव्य दिवाली पार्टी में जब एक ही फ्रेम में बॉबी देओल और प्रीति जिंटा नजर आए, तो सोशल मीडिया पर मानो पुरानी यादों का सैलाब उमड़ पड़ा। 'सोल्जर' के इस आइकॉनिक जोड़ी को लंबे वक्त बाद साथ देखकर फैंस इतने भावुक हुए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बॉबी-प्रीति ने एक दूसरे को लगाया गले
पार्टी में जब बॉबी देओल और प्रीति जिंटा आमने-सामने आए, तो दोनों के बीच का अपनापन सबका दिल जीत गया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर हेलो किया और यह पल कैमरों में कैद होते ही वायरल हो गया। प्रीति सफेद अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं बॉबी मरून रंग के मखमली कुर्ते और जरीदार डिजाइन में काफी रॉयल अंदाज में नजर आए। उनकी पत्नी तान्या देओल भी पार्टी में शामिल हुईं, जिन्होंने सुनहरी साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़े: पहली मुलाकात पर नवाजुद्दीन से निराश हुए अन्नू कपूर, लव लाइफ के बारे में पूछने पर मिला था हैरान करने वाला जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति का दिल जीतने वाला एक प्यारा पल भी कैमरे में कैद हुआ जब फोटोग्राफर ने बॉबी और प्रीति की जोड़ी की तस्वीरें लेनी शुरू कीं, तो प्रीति ने तान्या देओल को भी फ्रेम में शामिल कर लिया। उनके इस कदम ने लोगों का दिल जीत लिया।

फैंस बोले- 'सोल्जर 2 बनाओ!'
जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। किसी ने लिखा – 'प्रीति जिंटा को कोई हेट नहीं कर सकता, वह बहुत प्यारी हैं।' तो किसी ने टैग करते हुए कहा कि उन्हें 'सोल्जर 2' देखनी है।



जब 'सोल्जर' ने मचाई थी सनसनी
साल 1998 में आई फिल्म सोल्जर न सिर्फ बॉबी देओल और प्रीति जिंटा के करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई थी, बल्कि उस साल 'कुछ-कुछ होता है' के बाद दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी थी। इसके गाने- 'सोल्जर सोल्जर' और 'मेरे दिल जिगर से गुजर गई' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने उन्हें दर्शकों का फेवरेट जोड़ा बना दिया था।


यह खबर भी पढ़ें: सस्पेंस और एडवेंचर से भरी डायनासोर की दुनिया, ‘जुरासिक वर्ल्ड- कैओस थ्योरी’ सीजन 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज

'सोल्जर' के बाद इस जोड़ी ने झूम बराबर 'झूम' और 'हीरोज' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। हालांकि उसके बाद दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया था। यही वजह रही कि मनीष मल्होत्रा की पार्टी में उनकी यह मुलाकात फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।

दोनों कलाकारों के मौजूदा प्रोजेक्ट्स
प्रीति जिंटा अब लंबे समय बाद फिल्मी दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म लाहौर 1947 में वह सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वहीं, बॉबी देओल इन दिनों अपने करियर के सबसे मजबूत दौर में हैं। हाल ही में उन्होंने आर्यन खान के निर्देशन में बनी सीरीज 'द् बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में दमदार किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें जबरदस्त सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed