Aamir Khan: गर्लफ्रेंड गौरी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, पैपराजी से बोले- ईद मुबारक
Aamir Khan At Delhi Airport: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान दिल्ली एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ स्पॉट किए गए। कहा जा रहा है कि आमिर अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को प्रमोट करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
ईद के खास मौके पर आमिर खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। जाहिर है अब ईद का त्योहार हो और आमिर फैंस को निराश कर दें, ऐसा आखिर कैसे हो सकता था। आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ मीडिया के कैमरों में कैद हुए। आमिर ने यहां सभी को ईद मुबारक कहा। इस दौरान गौरी उनके साथ-साथ ही चल रही थीं। हालांकि गौरी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। आमिर यहां सफेद रंग के कुर्ते में नजर आए वहीं गौरी भी बॉयफ्रेंड आमिर के साथ ट्विनिंग कर रही थीं।
आमिर खान के घर हुई पार्टी
इससे पहले ईद के खास मौके पर दिन में आमिर खान ने अपने घर में एक शानदार गेट-टूगेदर रखा। इस दौरान आमिर कपिल शर्मा और अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल एक प्यारा सा गाना सबके लिए गा रहे हैं। सभी इस पार्टी को एंज्वॉय कर रहे हैं। वैसे तो यह पार्टी आमिर खान की अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन की है। लेकिन ईद के मौके पर रखी गई है तो पार्टी और भी खास बन गई है। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज होगी।
View this post on Instagram