Sonam Kapoor: पर्दे पर वापसी करने वाली हैं सोनम कपूर, अगले साल की शुरुआत से करेंगी शूटिंग का आगाज
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि ये एक बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। अभिनेत्री आखिरी बार साल 2023 की फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनम कपूर हिंदी सिनेमा की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्हें 'रांझणा', 'नीरजा' आदि फिल्मों के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। उन्होंने गर्भावस्था और मातृत्व वाले ब्रेक के बाद से किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। वह आखिरी बार साल 2023 की फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। इस फिल्म को भी उन्होंने गर्भधारण से पहले शूट किया था। अब, एक बार फिर अभिनेत्री अपने बेटे वायु के जन्म के बाद कैमरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। हाल में ही उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्सुकता जाहिर की और अभिनय के प्रति अपने प्यार का इजहार किया।
पर्दे पर वापसी करने वाली हैं सोनम कपूर
सोनम कपूर जल्द ही एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल में ही अपने पहले प्रोजेक्ट की शूटिंग को लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "मैं अपनी प्रेगनेंसी के बाद फिर से कैमरे का सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे एक अभिनय पसंद है और मुझे अपने पेशे के माध्यम से इतने सारे दिलचस्प किरदार जीना अच्छा लगता है।" सोनम ने कहा वह अलग अलग तरह के इंसानों से प्रेरित होती हैं और उन्हें अपनी अलग अलग भूमिकाएं निभाना पसंद आता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
OTT This Week: एक्शन क्राइम के साथ मिलेगा रोमांस का भी मजा, इस हफ्ते ओटीटी धमाल मचाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज
सोनम ने आगामी प्रोजेक्ट को बताया बड़ा
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह साल 2025 की शुरुआत में इसके लिए शूटिंग शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि आधिकारिक घोषणा होने तक वह इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा बात नहीं कर पाएंगी। अभिनेत्री ने आगे कहा, "यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। अभी मैं इतना ही कह सकती हूं।" अभिनेत्री के इस आगामी प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली बड़े बजट की सीरीज होगी। अभिनेत्री अक्सर अपने पति और बच्चे के साथ तस्वीरें साझा करती है। बेटे वायु के दूसरे जन्मदिन पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट भी साझा की थी।
View this post on Instagram
यूट्यूबर अरमान मलिक ने दोनों पत्नियों संग साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
बेटे के जन्मदिन पर साझा किया था भावुक पोस्ट
अभिनेत्री और उनके पति आनंद आहूजा ने 20 अगस्त, 2024 को अपने बेटे वायु का दूसरा जन्मदिन मनाया था। उन्होंने इस मौके पर अपने बेटे वायु के लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "मेरा बच्चा आज दो साल का हो गया। हमारे प्यारे, प्यारे वायु को दूसरे जन्मदिन की शुभकामनाएं।" अभिनेत्री ने आगे लिखा था, "तुम्हारी मां बनना मेरे लिए अब तक का सबसे बड़ा उपहार है। तुमने हमारे जीवन को बहुत खुशी, हंसी और आश्चर्य से भर दिया है। तुमने हमारी दुनिया में बहुत रोशनी और खुशी लाई है, जिससे हर पल और अधिक सुंदर और हर रिश्ता मजबूत हुआ है।"
नीतू सिंह ने भांजे आदर को दी बधाई, साझा की सगाई की इनसाइड तस्वीर

कमेंट
कमेंट X