Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Movie Clash on Diwali Box Office Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 to Ae Dil Hai Mushkil vs Shivaay
{"_id":"68f33a951bd35695110ae8d8","slug":"bollywood-movies-biggest-clash-on-diwali-singham-again-bhool-bhulaiyaa-3-2025-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर जंग का मैदान बना बॉलीवुड, इन बड़ी फिल्मों में हुआ जबरदस्त घमासान; शाहरुख की सबसे ज्यादा मूवीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
दिवाली पर जंग का मैदान बना बॉलीवुड, इन बड़ी फिल्मों में हुआ जबरदस्त घमासान; शाहरुख की सबसे ज्यादा मूवीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:36 PM IST
सार
Box Office Clash on Diwali: हर साल दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलता है। पिछले कुछ वर्षों में भी ऐसी ही बड़ी फिल्मों की टक्कर आपस में हुई। आखिर किसने बाजी मारी है और कौन फेल हुई है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
दिवाली पर बॉक्स ऑफिस क्लैश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड का दिवाली से हमेशा एक खास रिश्ता रहा है। जहां घर-घर में दीयों की रौशनी बिखरती है, वहीं सिनेमाघरों में फिल्मों की चमक बढ़ जाती है। हर साल की तरह इस साल भी सवाल गूंजता है- किसकी चलेगी और किसकी बत्ती गुल होगी? वर्षों से दिवाली बॉक्स ऑफिस क्लैश का सबसे बड़ा त्योहार रहा है। कभी दो दिग्गज फिल्में आमने-सामने रहीं, तो कभी शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से सब पर भारी पड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया। आइए जानते हैं उन बड़ी टक्करों के बारे में, जिन्होंने दिवाली को बॉलीवुड की जंग का मैदान बना दिया।
2 of 11
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बनाम 'याराना'
- फोटो : एक्स
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बनाम 'याराना'
साल 1995 से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा। इस साल शाहरुख -काजोल की फिल्म डीडीएलजे का मुकाबला ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की ‘याराना’ से देखने को मिला। हालांकि इस टक्कर में शाहरुख खान की ‘डीडीएलजे’ ने बाजी मारी। ‘डीडीएलजे’ ने 102.5 करोड़ का ग्लोबली कलेक्शन किया, जबकि ‘याराना’ 5 करोड़ पर रुक गई।
3 of 11
कुछ कुछ होता है
- फोटो : एक्स
'कुछ कुछ होता है' बनाम 'बड़े मियां छोटे मियां'
साल 1998 में भी शाहरुख की ही फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के सामने रिलीज हुई अमिताभ बच्चन- गोविंदा जैसे मेगा स्टार्स की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'। करण जौहर की ‘कुछ कुछ होता है’ ने रोमांस और इमोशन्स से दर्शकों का दिल जीता। बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने लगभग 91 करोड़ की कमाई कर इस क्लैश में बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
वीर जारा
- फोटो : एक्स
'वीर जारा' बनाम 'ऐतराज'
साल 2004 में शाहरुख और प्रीति जिंटा की ‘वीर जारा’ ने अक्षय और प्रियंका की ‘ऐतराज’ को पीछे छोड़ दिया। ‘वीर जारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 98 करोड़ रहा, जबकि ‘ऐतराज’ 25 करोड़ में अटक गई। हालांकि अक्षय और प्रियंका की ऐतराज को बाद में ऑडियंस का बेशुमार प्यार मिला और इसे काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
5 of 11
डॉन
- फोटो : एक्स
'डॉन' बनाम 'जान-ए-मन'
साल 2006 में शाहरुख खान की ‘डॉन’ और सलमान-ऋतिक की ‘जान-ए-मन’ के बीच टक्कर हुई। ‘डॉन’ ने 105 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि ‘जान-ए-मन’ 45.52 करोड़ तक सीमित रही। बता दें दिवाली के मौके पर सबसे ज्यादा अब तक शाहरुख खान की ही फिल्में रिलीज हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।