फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक, इन सितारों की फिल्मों ने दिवाली पर की बंपर कमाई; जानें मूवीज के नाम

Fri, 17 Oct 2025 05:13 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 17 Oct 2025 05:13 PM IST
सार

Diwali Movies Box Office: दिवाली रोशनी और खुशियों का त्यौहार है। इस शुभ अवसर पर कई फिल्में रिलीज हुई जिसने, बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई  की और एक रिकॉर्ड बनाए। जानिए उन फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन
Top Diwali Blockbusters Highest Grossing Films Released on Diwali Tiger 3 Housefull 4 Prem Ratan Dhan Payo
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

त्यौहार आते ही हर जगह सिर्फ जश्न का माहौल होता है। बात करें सिनेमा की तो, दीपावली के मौके पर फिल्मों ने भी खुशियों को दोगुना करने का काम किया है। इस अहम मौके पर कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया। इस कड़ी में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्में शामिल हैं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के नाम।

Top Diwali Blockbusters Highest Grossing Films Released on Diwali Tiger 3 Housefull 4 Prem Ratan Dhan Payo
टाइगर 3 - फोटो : एक्स

टाइगर 3
सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' साल 2023 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह स्पाई थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर कुल 282.79 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 464 करोड़ रुपये कमाए थे। आपको बतात चलें कि 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

Top Diwali Blockbusters Highest Grossing Films Released on Diwali Tiger 3 Housefull 4 Prem Ratan Dhan Payo
प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान और सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेम रतन धन पायो
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में साल 2015 में 'प्रेम रतन धन पायो' फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी फैमिली ड्रामा पर आधारित थी, जिसमें पारिवारिक मूल्यों की महत्ता ने सभी का ध्यान खींचने का काम किया था। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 210.16 करोड़ रुपये कमाए थे। 'प्रेम रतन धन पायो' फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनम कपूर, अनुपम खेर जैसे कलाकार नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Diwali Blockbusters Highest Grossing Films Released on Diwali Tiger 3 Housefull 4 Prem Ratan Dhan Payo
हाउसफुल 4 - फोटो : स्क्रीनग्रैब

हाउसफुल 4
फरहद सामजी के निर्देशन में साल 2019 में दिवाली के मौके पर 'हाउसफुल 4' फिल्म रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा के अलावा कई एक्टर्स मौजूद थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 210.3 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 296 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
Top Diwali Blockbusters Highest Grossing Films Released on Diwali Tiger 3 Housefull 4 Prem Ratan Dhan Payo
गोलमाल अगेन - फोटो : यूट्यब

गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में साल 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में राज करने का काम किया था। अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परिणीति चोपड़ा और तब्बू स्टारर यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी जिसने अपने अनोखे अंदाज से खूब एंटरटेन किया। फिल्म ने भारत में करीब 205.69 करोड़ कमाए थे। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें, तो इसने 296 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed