फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Stars Became parents This Year Anushka Sharma Yami Gautam Varun Dhawan

Bollywood Celebrity: इस साल माता-पिता बने ये कलाकार, तीन के यहां पहली बार गूंजी किलकारी

Mon, 22 Jul 2024 11:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 11:53 PM IST
सार

साल 2024 में ऋचा चड्ढा और अली फजल के अलावा फिल्मी कलाकार अनुष्का शर्मा, यामी गौतम, वरुण धवन और अंशुमन झा के यहां भी बच्चे ने जन्म लिया है।
 

विज्ञापन
Bollywood Stars Became parents This Year Anushka Sharma Yami Gautam Varun Dhawan
अनुष्का शर्मा, अंशुमन झा, आदित्य धर-यामी गौतम और वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma/@theanshumanjha/@yamigautam/@varundvn

विस्तार

हाल ही में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल के घर एक बेटी ने जन्म लिया। दोनों के प्रशंसकों ने खूब खुशी मनाई। इस साल अभी तक कई कलाकारों के यहां किलकारी गूंज चुकी हैं। अनुष्का शर्मा, यामी गौतम, वरुण धवन और अंशुमन झा ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं। इनमें से अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनीं और बाकी सभी ने पहली बार संतान सुख प्राप्त किया।

विज्ञापन

Bollywood Stars Became parents This Year Anushka Sharma Yami Gautam Varun Dhawan
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस साल बेटे को जन्म दिया। अनुष्का 15 फरवरी, 2024 को दूसरी बार मां बनी थीं। अनुष्का और विराट ने अपने बेटे का नाम 'अकाय' रखा है। साल 2021 में उनकी पहली संतान वामिका का जन्म हुआ था। दोनों ने 2017 में शादी की थी। विवाह करने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। अनुष्का शर्मा छह साल से फिल्मों से दूर है। हालांकि, 'कला' फिल्म में उनकी छोटी सी झलक देखने को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Stars Became parents This Year Anushka Sharma Yami Gautam Varun Dhawan
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam

यामी गौतम

अभिनेत्री यामी गौतम ने 20 मई, 2024 को बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम वेदविद हैं, जो एकदम अलग है। यामी गौतम ने फिल्म निर्देशक और निर्माता आदित्य धर से 2021 में शादी की थी। दोनों ने एक साथ उरी फिल्म में काम किया था। यामी ने अभिनय किया था और आदित्य ने फिल्म का निर्देशन किया था। दोनों ने शादी से पहले दो साल से भी ज्यादा वक्त तक डेट किया था।

विज्ञापन

Bollywood Stars Became parents This Year Anushka Sharma Yami Gautam Varun Dhawan
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता  वरुण धवन 3 जून, 2024 को पिता बने थे। उनकी पत्नी नताशा ने एक बिटिया को जन्म दिया था। उस दिन वरुण के पिता और बॉलीवुड निर्देशक डेविड धवन ने इस बात की जानकारी दी थी। वरुण और नताशा ने 24 जनवरी, 2021 को शादी की थी। यह उनकी पहली संतान है।

Upcoming Action Films: इन आगामी फिल्मों में दिखेगा एक्शन का ओवरडोज, वरुण- जॉन की फिल्में भी हैं शामिल

Bollywood Stars Became parents This Year Anushka Sharma Yami Gautam Varun Dhawan
अंशुमन झा - फोटो : इंस्टाग्राम @theanshumanjha

अंशुमन झा

अभिनेता अंशुमान झा 10 मार्च, 2024 को एक बच्ची के पिता बने थे। अंशुमान झा की पत्नी का नाम सिएरा विंटर्स हैं। दोनों ने 2022 में शादी की थी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम तारा रखा है। अंशुमान झा 'लव सेक्स और धोखा', 'मस्तराम', 'मोना डार्लिंग', 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' और 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

Apna Adda July 2024: ‘मिट्टी और पानी भी हमको नाप के मिलते हैं, तुम गमले में पलने को आसान समझते हो !’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed