फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   12th Fail producer Vidhu Vinod reveals distributors offered him Rs 10 lakh to kill Jackie Shroff in parinda

Vidhu Vinod: 'परिंदा में जैकी श्रॉफ को मारने के मिले 10 लाख', 12वीं फेल निर्माता ने इंटरव्यू में किया खुलासा

Tue, 24 Oct 2023 11:36 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 24 Oct 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
12th Fail producer Vidhu Vinod reveals distributors offered him Rs 10 lakh to kill Jackie Shroff in parinda
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म '12वीं फेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। निर्माता की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जो 27 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, विधु विनोद ने हाल ही में 1989 में आई फिल्म 'परिंदा' को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने जैकी श्रॉफ के रोल को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। एक बार फिर फिल्म 'परिंदा' को लेकर विधु विनोद चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन


जैकी के रोल को लेकर किया खुलासा
मीडिया से बातचीत में निर्माता विधु विनोद ने कहा कि फिल्म 'परिंदा' के अंत में अनिल कपूर और माधुरी को मार दिया जाता है लेकिन ऐसा वितरक नहीं चाहते थे। निर्देशक ने खुलासा किया कि मुझे फिल्म में इन दोनों के बदले जैकी को मारने के लिए 10 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kaphal Launch: अरुषी ने मनोरंजन की दुनिया में लहराया नया परचम, देवभूमि में शुरू की वेब सीरीज ‘काफल’
विज्ञापन
विज्ञापन


जैकी को मारने के लिए मिले 10 लाख
निर्माता ने कहा, 'जब मैंने परिंदा बनाई, तो मैं बहुत गरीब था। वितरकों ने फिल्म देखी और उन्होंने मुझे 10 लाख नकद दिलवाए। उन्होंने कहा कि यह आपके लिए है सर। आपको बस इतना करना है कि अनिल और माधुरी को मत मारिए, जैकी श्रॉफ को मारिए। मैंने कहा नहीं, अगर मैं जैकी को मार डालूंगा और अनिल और माधुरी को जिंदा कर दूंगा, तो मैं फिल्म का प्रस्तावना दर्शकों के सामने कैसे पेश करूंगा कि हिंसा से हिंसा पैदा होती है।'

'12वीं फेल' इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि फिल्म 'परिंदा' अभिनेता माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के लिए गेम चेंजर थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर का किरदार अन्ना अंत में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर को गोली मारकर हत्या कर देता है। परिंदा ने भारत में कई पुरस्कार जीते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विधु विनोद चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म '12वीं फेल' को लेकर चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: Indian Idol 14: इंडियन आइडल 14 को मिले अपने टॉप 15 कंटेस्टेंट्स, अब ट्रॉफी के लिए होगा मुकाबला
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed