बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने पसंद किए विदेशी दूल्हे, किसी ने बिजनेसमैन तो किसी ने डॉक्टर से की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड नें देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने भले ही एक विदेशी निक जोनस के साथ शादी की हो लेकिन देश की समस्याओं के प्रति वे उतनी ही संवेदनशील हैं जितनी विदेश जाने से पहले थीं। प्रियंका ने हाल ही नें असम बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए अपील की है। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी नजर आने वाली हैं। जानें कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिनके दूल्हे भी विदेशी हैं।
राधिका के पति बेनेडिक्ट टेलर यूके में म्यूजीशियन
फिल्म इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस में शुमार राधिका आप्टे हमेशा अपनी बेहतरीन अदाकारी, बोल्डनेस और बेबाक अदा के लिए जानी जाती हैं। राधिका आप्टे ने भी अपना जीवनसाथी विदेशी ही चुना। बहुत ही कम लोगों को पता है कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही राधिका शादीशुदा थीं। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। एक साल डेटिंग के बाद राधिका ने बेनेडिक्ट टेलर से साल 2012 में शादी की।
प्रीति जिंटा ने यूएस के कारोबारी से की शादी
'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा का अफेयर पहले तो कारोबारी नेस वाडिया से चला, लेकिन दोनों अलग हो गए। फिल्मों के बाद प्रीति ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी की। बता दें के प्रीति और जेन की उम्र में 10 साल का अंतर है। प्रीति के पति उनसे दस साल छोटे हैं। प्रीति और जेन की मुलाकात अमेरिका में हुई थी। दोनों मिले और बाते आगे बढ़ी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। वे कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आईपीएल के दौरान लगातार देखी जाती हैं।
सेलिना जेटली ने साल 2011 में विदेशी दूल्हे को चुना
नो एंट्री जैसी फिल्में कर चुकीं सेलिना जेटली ने साल 2011 में विदेशी दूल्हे को चुना। सेलिना जेटली ने 2011 में अरबपति बिजनेसमैन पीटर हग से शादी की थी। 2011 में शादी करने के बाद सेलिना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। सेलिना और पीटर के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए।
परदेसी दूल्हे की बात हो और 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की चर्चा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना देने वालीं माधुरी के अफेयर के किस्से सबसे पहले संजय दत्त के साथ चले लेकिन संजय दत्त के जेल जाने के बाद में माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। साल 1999 में कोई देरी ना करते हुए माधुरी ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली जो यूके के रहने वाले हैं। आज माधुरी के दो बच्चे हैं। इन दिनों वे टीवी रियलिटी डांस शोज में बतौर जज नजर आती हैं।