सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   52 Blue trailer release Neha Dhupia makes international debut with emotional migrant drama

Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने किया हॉलीवुड में डेब्यू, '52 ब्लू' से सामने आया पहला लुक; भावुक है फिल्म की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 15 Apr 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

52 Blue Trailer Out: नेहा धूपिया फिल्म '52 ब्लू' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें वह बहुत ही सिंपल और सादा लुक में नजर आ रही हैं। 

52 Blue trailer release Neha Dhupia makes international debut with emotional migrant drama
52 ब्लू - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी अपकमिंग फिल्म '52 ब्लू' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से वह हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला लुक और ट्रेलर जारी किया है। नेहा धूपिया इसमें एक अलग लुक में नजर आ रही हैं। यह फिल्म फीफा वर्ल्ड कप 2022 के बैकग्राउंड में एक भारतीय प्रवासी मजदूर की जिंदगी पर आधारित है।
Trending Videos


ट्रेलर में क्या है?
2 मिनट 11 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि नेहा धूपिया ने उस व्यक्ति (यादव शशिधर) की मां का किरदार निभाया है, जो लियोनेल मेस्सी का बहुत बड़ा फैन है। वो लियोनेल मेस्सी से मिलने विदेश जाता है। वहां जाकर वह फंस जाता हैं। भारत में आशीष का परिवार पहले तो उनके विदेश जाने पर खुश होता है, बाद में जब वह वापस नहीं आता है, तो परिवार के लोग परेशान होते हैं। बेटे के दूर हो जाने पर नेहा धूपिया भी परेशान होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AmbientLight Film (@ambientlightfilm)


मां के किरदार में नेहा धूपिया
इस फिल्म में नेहा धूपिया पहली बार एक मां का किरदार निभाएंगी। उनके साथ आदिल हुसैन भी हैं, जो उनके पति का किरदार निभा रहे हैं। यह इन दोनों की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है।

52 Blue trailer release Neha Dhupia makes international debut with emotional migrant drama
52 ब्लू - फोटो : यूट्यूब
कौन है फिल्म का निर्देशक?
फिल्म का ज्यादातर हिस्सा कोच्चि में फिल्माया गया है, जहां के तटीय और द्वीपीय नजारे कहानी को बेहतर तरीके से पेश करते हैं। यह फिल्म मिस्र के फिल्ममेकर अली अल-अरबी के निर्देशन में बनी है। 

52 Blue trailer release Neha Dhupia makes international debut with emotional migrant drama
52 ब्लू - फोटो : यूट्यूब
नेहा धूपिया का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने 2003 में फिल्म 'कयामत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आखिरी बार वह फिल्म 'बैड न्यूज' 2024 में नजर आई थीं। अब वह हॉलीवुड फिल्म '52 ब्लू' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed