सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon Followed A Strict Diet For Cocktail 2 Said It Was The First Time I Followed A Calorie Deficit Diet

Kriti Sanon: ‘कॉकटेल 2’ के लिए कृति सेनन ने कैसे घटाया अपना वजन? एक्ट्रेस ने पहली बार फॉलो की स्ट्रिक्ट डाइट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 15 Apr 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2: कृति सेनन जल्द ही ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाली हैं। मूवी के फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस काफी फिट और बोल्ड लुक में नजर आईं हैं। हाल ही में उन्होंने इसके लिए ली गई डाइट और रूटीन पर चर्चा की। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

Kriti Sanon Followed A Strict Diet For Cocktail 2 Said It Was The First Time I Followed A Calorie Deficit Diet
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। ‘कॉकटेल 2’ के क्लिप्स में कृति काफी फिट और बोल्ड नजर आ रही हैं। अब उन्होंने इसी को लेकर अपनी डाइट और रूटीन को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Trending Videos

मैं स्ट्रिक्ट डाइट और कंसिस्टेंट वर्कआउट रूटीन पर थी
आईएएनएस से बातचीत में कृति सेनन ने कहा, ‘सच कहूं तो ‘कॉकटेल’ के दौरान ही ऐसा हुआ था जब मैं बहुत स्ट्रिक्ट डाइट और कंसिस्टेंट वर्कआउट रूटीन पर थी और पहली बार मैंने कैलोरी-डेफिसिट डाइट फॉलो की, जो मैंने पहले कभी अपनी जिंदगी में नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हम इटली के सिसिली में शूट कर रहे थे और वहां खाने की बात करें तो ज्यादातर पिज्जा, पास्ता, पिज्जा वही सब होता है। और मैं बस सोचती रह जाती थी।’

क्या होती है कैलोरी-डेफिसिट डाइट?
कैलोरी-डेफिसिट डाइट (Calorie Deficit Diet) का मतलब शरीर की नॉर्मल कैलोरी मात्रा से कम कैलोरी लेना। इसका मोटिव वजन घटाने के लिए शरीर में जमा फैट को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करने पर मजबूर करना हाेता है। इसमें आमतौर पर रोज के खाने में 500-1000 कैलोरी कम की जाती है, जिससे हर सप्ताह लगभग 1 किलो वजन कम हो सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

‘कॉकटेल 2’ पर क्या बोलीं एक्ट्रेस? 
हाल ही में जूम के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान कृति ने  ‘कॉकटेल 2’ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की और फैंस को आने वाली फिल्म की झलक दी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपनी पिछली फिल्म के मुकाबले कुछ हल्का-फुल्का करना चाहती थीं।

उन्होंने कहा, ‘कॉकटेल 2’ बिल्कुल सही समय पर आई। मैं यही चाह रही थी। मैं एक यंग, अर्बन और फन से भरी रोम-कॉम स्पेस में जाना चाहती थी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हां, यह एक सीक्वल है, लेकिन मेरे हिसाब से यह एक ‘वाइब’ सीक्वल है। इसकी कहानी पूरी तरह अलग है, किरदार पूरी तरह अलग हैं, और उनकी बैकस्टोरी भी बिल्कुल अलग है।’ 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट 
यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'कॉकटेल 2' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed