सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 'छिछोरे' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब, कंगना रणौत, मनोज बाजपेयी और धनुष चुने गए बेस्ट एक्टर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 22 Mar 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
67th National Film Awards Full Winners List Live here Sushant Singh rajput Chhichore Kangana Ranaut
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो रही है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार पुरस्कारों की घोषणा देर से हुई है। इस साल कुल 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया था।नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी है। आपको बता दें 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार की जा रही है। 



सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। छिछोरे फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज मुख्य किरदार में नजर आए थे। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

Trending Videos
67th National Film Awards Full Winners List Live here Sushant Singh rajput Chhichore Kangana Ranaut
मणिकर्णिका

कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। कंगना को यह पुरस्कार फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए मिला है। कंगना को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए भी पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
67th National Film Awards Full Winners List Live here Sushant Singh rajput Chhichore Kangana Ranaut
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं भोंसले के लिए मनोज बाजपेयी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी) चुने गए हैं। इससे पहले पिंजर और सत्या के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। मनोज बाजपेयी के अलावा धनुष ने भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है। उन्हें यह पुरस्कार असुरन (तमिल) के लिए मिला।


67th National Film Awards Full Winners List Live here Sushant Singh rajput Chhichore Kangana Ranaut
Pallavi Joshi - फोटो : amar ujala

पल्लवी जोशी को द ताशकंद फाइल्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। सुपरडीलक्स फिल्म के लिए विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

 

विज्ञापन
67th National Film Awards Full Winners List Live here Sushant Singh rajput Chhichore Kangana Ranaut
केसरी
  • स्पेशल मेंशन पुरस्कार-  'बिरियानी', 'जोना की पोरबा' (आसमिया), 'लता भगवान करे' (मराठी), 'पिकासो' (मराठी) को मिला है।
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार 'ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरिस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा' को मिला है।
  • सिक्किम को 'सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार' 2019 मिला है।
  • नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हिंदी भाषा की फिल्म 'एन इंजीनियर्ड ड्रीम' को मिला है।
  • बेस्ट फीचर फिल्म - Marakkar Arabikkadalinte Simham (Malyalam)
  • बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर - केसरी - तेरी मिट्टी - B Praak
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - पल्लवी जोशी
  • बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) - विवेक रंजन अग्निहोत्री, ताशकंद फाइल फिल्म के लिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed