फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   A fan expressed regret for not being able to meet the Sushmita Sen During actress recent Lucknow Visit

Sushmita Sen: काम के सिलसिले में लखनऊ पहुंचीं सुष्मिता, अभिनेत्री के जिगरा फैन ने जताया अफसोस, जानिए क्यों?

Sat, 27 Sep 2025 01:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Sep 2025 01:50 PM IST
सार

Sushmita Sen Lucknow Visit: अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज शनिवार को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंची हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस से यह अपडेट शेयर किया। इस पर एक फैन ने अफसोस जता दिया।

विज्ञापन
A fan expressed regret for not being able to meet the Sushmita Sen During actress recent Lucknow Visit
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुष्मिता सेन को लोग उनके अभिनय के साथ-साथ मजबूत व्यक्तित्व के लिए पसंद करते हैं। देश-दुनिया में उनके फैंस की कमी नहीं। हाल ही में एक्ट्रेस लखनऊ पहुंची हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जैसे ही अपनी लखनऊ विजिट की बात शेयर की, एक फैन ने अफसोस जता दिया और वह भी इस बात का कि वह सुष्मिता से मुलाकात नहीं कर सकी।

विज्ञापन

जबरा फैन ने मिस कर दिया चांस
सुष्मिता सेन की निक्की दुबे नाम की एक फैन ने इस बात पर अफसोस जताया है कि एक्ट्रेस की लखनऊ यात्रा के दौरान वह लखनऊ में नहीं है और इस वजह से उनकी एक झलक नहीं देख पाई। फैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, 'अगर मैं अभी लखनऊ में होती, तो एयरपोर्ट से एक इंच भी नहीं हिलती। जरूरत पड़ने पर दिन-रात वहीं खड़ा रहती और आपसे मिलकर ही निकलती। कौन जाने कब आपसे मिलने का मौका मिले'।

Rise And Fall: ‘राइज एंड फॉल’ में पहुंचीं तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी, प्रतियोगियों को दिया मजेदार टास्क

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों गईं हैं लखनऊ
सुष्मिता ने फैन का यह पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए हार्ट इमोजी और लाफिंग इमोजी शेयर किए हैं। सुष्मिता सेन काम संबंधी कमिटमेंट के चलते लखनऊ में हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक स्टाइलिश फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'लखनऊ। वर्कमोड'।



सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सुष्मिता का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वे ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई हैं। यहां भी सु्ष्मिता ने अपने केयरिंग नेचर से सभी का दिल जीत लिया। दरअसल, सुष्मिता ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज देने के बाद उन्हें सुझाव दिया कि वे अपना ख्याल रखें, क्योंकि बारिश बहुत हो रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed