Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की एक छोटी सी गलती ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
Amitabh Bachchan: हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से एक पोस्ट करते वक्त छोटी सी गलती हो गई, जिसके बाद फैंस ने मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खासकर X (पहले ट्विटर) पर वह अपने पोस्ट को नंबर देने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, कभी-कभी नंबरिंग में उनसे भी गलती हो जाती है और बाद में वह उसे ठीक भी कर देते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन से ऐसी ही एक गलती हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मजे लिए।
अमिताभ बच्चन ने अपनी गलती के लिए मांगी माफी
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने X पोस्ट की नंबरिंग में गलती कर दी। उन्होंने पोस्ट नंबर 5817 के बाद गलती से अगली पोस्ट को 5718, फिर 5719 और आगे इसी तरह नंबर कर दिया।
जब एक फैन ने अमिताभ बच्चन का ध्यान इस गलती की तरफ दिलाया तो उन्होंने तुरंत इसे ठीक किया। अभिनेता ने लिखा, ‘नंबरिंग में मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, माफी चाहता हूं। 5817 के बाद इसे 5818, 5819 और 5820 होना चाहिए था।’
अमिताभ ने उस फैन का शुक्रिया भी अदा किया, जिसने उनकी गलती पकड़ी थी। उन्होंने लिखा, ‘मुझे सुधारने के लिए धन्यवाद EF सुनील’यहां अमिताभ ने ‘EF’ का इस्तेमाल अपने फैंस के लिए किया है, जिसका मतलब वह ‘एक्सटेंडेड फैमिली’ यानी अपना बढ़ा हुआ परिवार बताते हैं।
T 5820 - A huge error by me in the numbering .. apologies ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 10, 2026
after 5817 .. it should read 5818 , 5819, 5820
🙏
thank you Ef Sunil for correcting me
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मजाक
अमिताभ बच्चन के पोस्ट की नंबरिंग में हुई इस गलती के बाद एक्स पर लोगों ने तरह-तरह के मीम्स और GIF शेयर करना शुरू कर दिए।
- एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि ‘EF Sunil’ के योगदान को इंसानियत हमेशा याद रखेगी।
- वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा कि अमिताभ की गलती पकड़ने के बाद सुनील अपने व्हाट्सएप फैमिली ग्रुप में इसी बात को लेकर शेखी बघार रहे होंगे।
- एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘अच्छा हुआ आपने गलती मान ली, वरना मैं नंबर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाला था।’
- वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गलती मानने और उसे सुधारने के लिए शुक्रिया सर। वरना पूरे देश में बहुत बड़ा प्रदर्शन हो जाता।'
Amit ji jab twitter post numbering mein error ho jaye: pic.twitter.com/bQwwDgQjT5
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) August 10, 2026
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आए थे। वह फिलहाल इसके सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म ‘वेट्टैयन’ में भी नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- ‘बाल नकली हैं, लेकिन बेबी बंप असली है’, प्रेग्नेंसी को फेक बताने वालों को एनी हैथवे ने दिया मजेदार जवाब