फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan celebrates his 61st birthday recieved wish from celebs like jackie shroff to Advait chandan

आमिर के 61वें जन्मदिन पर बधाईयों की बौझार; जैकी श्रॉफ से लेकर अद्वैत चंदन तक ने विश किया, शेयर किए मजेदार फोटो

Sat, 14 Mar 2026 02:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 14 Mar 2026 02:17 PM IST
सार

Aamir khan Birthday: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का जन्मदिन (14 मार्च) है। इस खास मौके पर उनके फैंस समेत उनके करीबी भी एक्टर को विश कर रहे हैं।

विज्ञापन
aamir khan celebrates his 61st birthday recieved wish from celebs like jackie shroff to Advait chandan
आमिर खान, जैकी श्रॉफ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

आमिर खान अपना 61 वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर को आज फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक विश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आमिर को उनके दोस्तों ने जन्मदिन की बधाईयां दीं। 
विज्ञापन

अद्वैत चंदन ने दी बधाईयां 
फिल्म निर्देशक अद्वैत चंदन ने सोशल मीडिया पर अपनी और आमिर की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की बीटीएस फोटोज शेयर कीं। साथ ही उसे कैप्शन दिया 'हैप्पी फाउंडरर्स डे आमिर खान प्रोडक्शन'। इसके साथ एक और तस्वीर साझा की जिसमें खुद अद्वैत और आमिर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

 

रमेश तौरानी ने शेयर की स्टोरी
फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी आमिर को विश करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपनी और आमिर की नेटफ्लिक्स के इवेंट में ली गई फोटो शेयर की। साथ ही उनके लिए लिखा 'हैप्पी बर्थ डे, डियर आमिर खान आपका दिन और साल अच्छा जाए।'



जैकी श्रॉफ ने किया आमिर को विश 
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने आमिर को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर की। उन्होंने आमिर की तस्वीर के साथ अपने अंदाज में उन्हें भिडू कहा और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 


सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने साझा की तस्वीर
फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने आमिर की तस्वीर शेयर कर एक्टर को बर्थ डे विश किया। फोटो में जहां एक तरफ आमिर खड़े हैं वहीं बीच में सिद्धार्थ खुद खड़े हैं। साथ ही आमिर के बेटे जुनैद खान भी मौजूद हैं। 



आरएस प्रसन्ना ने कहा आमिर को शुक्रिया 
डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना ने आमिर के जन्मदिन पर भावुक पोस्ट कर बधाईयां दी। उन्होंने कहा 'आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाईयां, आपकी वजह से मेरा सिनेमा के लिए प्यार और भरोसा वापस लौटा। साथ ही आपको हर खुशी मिले, साथ ही हमें भी हमेशा जवान रहना सिखाएं।'



 
विज्ञापन

सायरा बानो ने लिखा आमिर के लिए नोट 
मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने भी आमिर पर उनके जन्मदिन पर जमकर प्यार लुटाया। एक्ट्रेस ने आमिर और दिलीप साहब की पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए
लिखा  ,'कुछ ही दिन पहले आमिर खान गौरी के साथ मेरे घर आए थे। उस दिन मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)



काजोल ने किया विश 
अभिनेत्री काजोल ने भी आमिर खान को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक्टर के साथ फोटो पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। 



गजराज राव ने कहा धन्यवाद 
एक्टर गजराज राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आमिर खान को उनके जन्मदिन को विश किया। अपने एक वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे, आपका खुशी देने और प्रेरणा देने के लिए शुक्रिया' 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed