फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Offers Special Advice To Filmmakers Saying Learn To Listen To Criticism

आमिर खान ने फिल्ममेकर्स को दी खास सलाह, बोले- ‘आलोचना सुनना सीखिए’; टेस्ट स्क्रीनिंग को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 17 May 2026 08:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 17 May 2026 08:47 PM IST
सार

Aamir Khan: ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान ने हाल ही फिल्ममेकिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए अब उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Aamir Khan Offers Special Advice To Filmmakers Saying Learn To Listen To Criticism
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

विस्तार

एक्टर आमिर खान को बॉलीवुड में लोग प्यार से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहते हैं। अपनी शानदार फिल्मों और काम के प्रति गंभीरता के लिए मशहूर आमिर ने हाल ही में एक मास्टरक्लास के दौरान फिल्ममेकिंग सीख रहे छात्रों को खास सलाह दी।

विज्ञापन

ज्यादा डिफेंसिव होना सही नहीं
स्क्रीन एकेडमी मास्टरक्लास के साथ बातचीत में आमिर खान ने कहा कि जो लोग फिल्ममेकर बनना चाहते हैं, उन्हें आलोचना सुनने और समझने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने काम को लेकर जरूरत से ज्यादा डिफेंसिव होना सही नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘टेस्ट स्क्रीनिंग के दौरान अगर आप अपने काम को बचाने लगते हैं, तो लोग ईमानदारी से अपनी राय देना बंद कर देते हैं। अगर कोई कहे कि उसे किसी किरदार का कॉस्ट्यूम पसंद नहीं आया और मैं तुरंत उसे डिफेंड करने लगूं, तो बाकी लोग समझ जाते हैं कि मैं उनकी बात सुनना ही नहीं चाहता।’

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर ने आगे कहा कि भले ही आप किसी की बात से सहमत न हों, लेकिन सामने वाले की राय को ध्यान से सुनना जरूरी होता है। उनके मुताबिक, यही चीज एक कलाकार और फिल्ममेकर को बेहतर बनाती है।

Aamir Khan Offers Special Advice To Filmmakers Saying Learn To Listen To Criticism
फिल्म ‘3 इडियट्स’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान हाल ही में ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी दिखाई दी थीं। अब आमिर अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। खास बात यह है कि फिल्म में एक बार फिर आर. माधवन और शरमन जोशी भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- चहल के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बीच आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, क्रिकेटर को अनफॉलो करने पर कही बड़ी बात

फैंस लंबे समय से इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं और अब इस खबर के बाद उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed