फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Reveals He Was Not Interested In Watching Movie In Childhood Instead He Liked Studying

‘रोमांटक फिल्में देखने की नहीं थी इजाजत’, आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा; मूवी से ज्यादा इस चीज में थी दिलचस्पी

Sat, 28 Mar 2026 04:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 28 Mar 2026 04:55 PM IST
सार

Aamir Khan: एक्टर आमिर खान फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने बचपन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बात की। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Aamir Khan Reveals He Was Not Interested In Watching Movie In Childhood Instead He Liked Studying
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक दिलचस्प बात शेयर की है। उन्होंने बताया कि वो बचपन से ही फिल्मों से थोड़ा अलग रहे हैं और आज भी बहुत कम फिल्में देखते हैं।

विज्ञापन


आमिर खान को पसंद थी किताबें
आमिर ने हाल ही में वैरायटी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो हमेशा से पढ़ने के ज्यादा शौकीन रहे हैं। फिल्मों की बजाय उन्हें किताबें पसंद आती थीं। उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि वो एक काफी सख्त और पारंपरिक परिवार में पले-बढ़े हैं। उस समय घर में फिल्मों को लेकर काफी नियम थे और उन्हें ज्यादा फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन

Aamir Khan Reveals He Was Not Interested In Watching Movie In Childhood Instead He Liked Studying
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

रोमांटिक फिल्में देखने की नहीं थी इजाजत
खास बात ये थी कि अगर कभी फिल्म देखने की इजाजत मिल भी जाती थी, तो भी रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं होती थी। आमिर ने बताया कि वो ज्यादातर पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में ही देखा करते थे, जो दूरदर्शन पर आती थीं। इसके अलावा उन्होंने पुराने दिग्गज कलाकारों की फिल्में भी देखी हैं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुछ लोग फुटबॉल खेलते हैं और कुछ लोग उसे देखते हैं, लेकिन वो खुद फिल्में बनाते हैं और बहुत कम देखते हैं। उन्हें आजकल की नई फिल्मों या हॉलीवुड में क्या चल रहा है, इसकी भी ज्यादा जानकारी नहीं रहती। आमिर के इस बयान ने फैंस को थोड़ा हैरान जरूर किया है, क्योंकि वो इंडस्ट्री के सबसे बड़े और सफल सितारों में से एक हैं।

आमिर खान का वर्कफ्रंट  
आमिर खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ में उनके बेटे जुनैद खान नजर आएंगे। इसके साथ उनकी एक और फिल्म ‘लाहोर 1947’ भी पाइपलाइन में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed