बायोपिक में काम करेंगे आमिर खान, बड़े पर्दे पर निभाएंगे इस बिजनेस टाइकून की भूमिका; यहां जानें पूरी डिटेल
Aamir Khan: आमिर खान की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। ये एक बायोपिक फिल्म होगी, जिसमें आमिर एक बिजनेस टाइकून की भूमिका निभाएंगे। जानिए क्या है फिल्म को लेकर अपडेट…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आमिर आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। अब आमिर खान की नई फिल्म को लेकर एक जानकारी सामने आ रही है। यह एक बायोपिक फिल्म होने की खबरें हैं।
अश्वनीर ग्रोवर की बायोपिक करेंगे आमिर खान
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने अश्वनीर ग्रोवर की बायोपिक को मंजूरी दे दी है। बिजनेस और स्टार्टअप जगत में उनकी भूमिका की कहानी ने अभिनेता को प्रभावित किया है। आमिर ने इसे पढ़ा है और उन्हें यह बहुत पसंद आई है; इसलिए वो यह फिल्म कर रहे हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। अश्वनीर आज के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, इसलिए यह फिल्म उनसे काफी मिलती-जुलती है।
राहुल मोदी करेंगे फिल्म का निर्देशन
अश्वनीर ग्रोवर की कहानी उनकी किताब ‘दोगलापन: द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स’ में बयां की गई है। खबरों के मुताबिक, ‘प्यार का पंचनामा’ सीरीज, ‘सोनू के टिटू की स्वीटी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कर’ के लेखक राहुल मोदी इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण करेंगे।
इससे पहले आमिर को लेकर चर्चा थी कि वो गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में नजर आएंगे पर बाद में फिल्म बंद हो गई। गुरु दत्त की बायोपिक को लेकर भी आमिर का नाम चर्चा में आया था पर वो फिल्म भी कभी नहीं बनी। वहीं पिछले साल दादा साहेब फाल्के की बायोपिक में भी आमिर के प्रमुख भूमिका निभाने की बात सामने आई थी।
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी करने वाले थे। लेकिन बाद में खबरें आईं कि आमिर को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने हिरानी से फिरसे इस पर काम करने को कहा। अब एक बार फिर आमिर को लेकर किसी बायोपिक पर चर्चा शुरू हुई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सफल रही थी।
अब आमिर अपने बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस तले ही किया गया है। फिल्म में जुनैद खान के साथ साई पल्लवी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।