फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghav-Parineeti: क्या परिणीति से डरते हैं राघव चड्ढा? मुलाकात के सवाल पर बोले- घर जाऊंगा तो मार खानी पड़ेगी

Thu, 07 Sep 2023 10:54 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 07 Sep 2023 10:54 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अपनी सगाई के बाद लगातार सुर्खियों में है। ये कपल इस महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
AAP Sansad Raghav Chadha reveals he is scared of parineeti chopra know details inside about it
राघव चड्ढा और परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अपनी सगाई के बाद लगातार सुर्खियों में है। ये कपल इस महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। चोपड़ा और चड्ढा परिवार में इन दिनों जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच अब मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में राघव चड्ढा ने अपनी होने वाली पत्नी परिणीति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

AAP Sansad Raghav Chadha reveals he is scared of parineeti chopra know details inside about it
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान जब राघव चड्ढा से परिणीति से मिलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'आप देश के फ्यूचर के बारे में बात कर रहे थे अब आप मेरे फ्यूचर पर आ गए। देखिए सारी चीजें मुझसे आज मत पूछिए। मैं घर जाऊंगा तो मुझे मार पड़ेगी कि सारे जवाब देकर आ गए। लेकिन मैं यही कह सकता हूं कि हम जैसे भी मिले वो मैजिकल और ऑर्गैनिक तरीका था'। 

AAP Sansad Raghav Chadha reveals he is scared of parineeti chopra know details inside about it
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : Social media

वहीं परिणीति से शादी करने को लेकर राघव ने अपनी खुशी जाहिर की। 'उन्होंने कहा, मैं हर रोज इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मुझे परिणीति मिली। भगवान बहुत दयालु हैं, ये बहुत बड़ा वरदान है मेरे लिए कि वो मेरी लाइफ पार्टनर बनीं'।
 
यह भी पढ़ें: मलयालम सिनेमा से प्रभावित हैं माहिरा खान, बोलीं- एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक हर चीज शानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
AAP Sansad Raghav Chadha reveals he is scared of parineeti chopra know details inside about it
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं, मंगलवार को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तारीख सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि इस महीने की 24 तारीख को झीलों के शहर उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। इस कपल की शादी के फंक्शन 22 सितंबर से शुरू होंगे और 24 को खत्म होंगे। वहीं अब कपल का रिसेप्शन कार्ड वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
AAP Sansad Raghav Chadha reveals he is scared of parineeti chopra know details inside about it
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति और राघव चड्ढा की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों बेहद पुराने दोस्त हैं। लेकिन उनके बीच नजदीकियां साल 2022 से बढ़ीं। तब वह पंजाब में फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थीं। राघव चड्ढा तब परिणीति से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। तभी दोनों को कनेक्शन फील हुआ और फिर प्यार हो गया।

यह भी पढ़ें: चकाचौंध भरी दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन हुईं ये एक्ट्रेस, जीती हैं संन्यासी जीवन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed