फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhinav Shukla: रुबीना की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अभिनव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों को अटकलें लगाने दो

Tue, 01 Aug 2023 12:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 01 Aug 2023 12:28 PM IST
सार

हाल ही में रुबीना दिलैक के प्रेग्नेंसी के रुमर्स छा गए थे। वहीं अब एक्ट्रेस के पति ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Abhinav Shukla breaks silence on rumors of wife rubina dilaik pregnancy says let people speculate
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : insta

टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित कपल रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इंडस्ट्री के ऐसे कपल हैं, जिनके बारे में अक्सर बातें होती हैं। कुछ दिनों पहले रूबीना की एक फोटो देखकर फैंस ने अटकलें लगाईं कि वो प्रेग्नेंट हैं। वहीं अब रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Abhinav Shukla breaks silence on rumors of wife rubina dilaik pregnancy says let people speculate
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

रूबिना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में अपनी इस तस्वीर और वीडियो की वजह से बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले रूबीना ने कलरफुल फ्लोरल स्प्लिट ड्रेस पहने हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों में एक्ट्रेस बहुत प्यारी लग रही हैं और जब उनके पति अभिनव शुक्ला ने वह पोस्ट देखी तो उन्होंने तुरंत रिएक्शन दिया और उन पर खूब प्यार लुटाया। हालांकि, कई फैंस ने अनुमान लगाया कि कपल कुछ महीनों में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और रूबीन प्रेग्नेंट हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

Abhinav Shukla breaks silence on rumors of wife rubina dilaik pregnancy says let people speculate
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : insta

तो वहीं अब अभिनव शुक्ला ने मीडिया से बात से बात करते हुए पत्नी रुबीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रिएक्शन दिया और बताया कि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा नहीं पढ़ा है, क्योंकि वह ट्रैवेल कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'ये सिर्फ अफवाहें हैं। मैं उस समय ट्रैवेल कर रहा था, इसलिए मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं पढ़ा। मैं नहीं जानता कि क्या हुआ और लोग इस बारे में क्यों बात करने लगे। उसने एक फोटो डाली और लोगों ने इस पर कमेंट किया। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। लोगों को अटकलें लगाने दीजिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhinav Shukla breaks silence on rumors of wife rubina dilaik pregnancy says let people speculate
अभिनव शुक्ला-रूबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, इस कपल की शादी के बाद दोनों के रिश्ते में थोड़ी खटास आ गई थी। इसके बाद दोनों ने तलाक तक लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि दोनों ने अपनी शादी को बचाने के लिए एक दूसरे को एक और मौका देने का फैसला किया। इसका खुलासा इस कपल ने बिग बॉस 14 में किया था। बता दें, यहीं वजह थी कि ये कपल इस शो में एक साथ नजर आया था। दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंड किया और फिर कपल ने समझदारी दिखाते हुए अपने सारे गिले-शिकवे भुला दिए।

यह भी पढ़ें: बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई 'ओएमजी 2', अक्षय कुमार की फिल्म को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

विज्ञापन
Abhinav Shukla breaks silence on rumors of wife rubina dilaik pregnancy says let people speculate
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करे तो रुबीना दिलैक ने हाल ही में अनाउंसमेंट की थी कि वह इंदर चहल के साथ एक पंजाबी फिल्म कर रही हैं। अपनी नई शुरुआत की गुडन्यूज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। पोस्ट पर उनके पति अभिनव ने कमेंट कर उन्हें मोटिवेट भी किया था। बता दें कि रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर रही हैं और उनके पति अभिनव भी उसी सीज़न का हिस्सा रहे थे।

यह भी पढ़ें: पहली फिल्म मैंने राजेश खन्ना की 'आराधना' देखी, भाषा विवाद सिर्फ राजनीतिक पार्टियों की देन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed