फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nassar Interview: पहली फिल्म मैंने राजेश खन्ना की 'आराधना' देखी, भाषा विवाद सिर्फ राजनीतिक पार्टियों की देन

Tue, 01 Aug 2023 12:16 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 01 Aug 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
Nassar Interview know about actor movies and his upcoming sony liv web series the jengaburu curse
आराधना, नासर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नासर न सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। नासर करीब 550 तमिल और करीब 150 तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी वह नजर आते रहते हैं। कड़े संघर्ष और मेहनत के बल पर नासर ने जो मुकाम बनाया है वह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। सोनी लिव पर 9 अगस्त से प्रसारित होने जा रही वेब सीरीज 'द जेंगाबुरु कर्स' में वह एक बहुत ही खास किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। ‘अमर उजाला’ की अभिनेता नासर से एक खास बातचीत।

Nassar Interview know about actor movies and his upcoming sony liv web series the jengaburu curse
नासर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमा के साथ साथ आपका नाम अक्सर राजनीति में भी सुनने को मिलता है, क्या उधर जाने का कोई विचार है?

राजनीति से मैं नहीं जुड़ा हूं, मेरी पत्नी कमीला नासर राजनीति से जुड़ी हुई है, मेरे नाम नासर से उनका जुड़ा है तो लोग मुझे समझते कि मैं भी राजनीति से जुड़ा हुआ हूं। अभिनय ही मेरा पहला प्यार है और वह हमेशा ही रहेगा। फिल्म निर्देशन से भी मुझे प्यार है, लेकिन फिल्म निर्माण को मैं जोखिम भरा मानता हूं। मेरी पहचान अभिनेता के तौर पर ही रही है, और आगे भी अभिनेता के तौर पर ही रहेगी।

इसे भी पढ़ें- OMG 2: बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई 'ओएमजी 2', अक्षय कुमार की फिल्म को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

Nassar Interview know about actor movies and his upcoming sony liv web series the jengaburu curse
नासर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनय की शुरुआत कहां से हुई?

मेरे पिताजी की शुरू से ही इच्छा रही है कि मैं अभिनेता बनूं। वायु सेना भी गया था भर् होने लेकिन ट्रेनिंग पूरी होने से पहले ही वापस आ गया। मेरी डैडी का सुझाव था कि मुझे अभिनय के क्षेत्र में आना चाहिए। मैंने उनसे कभी पूछा नहीं कि ऐसा वह क्यों चाहते थे। हमारे ऐसे संस्कार हैं कि पिताजी से सवाल नहीं करते हैं। मेरे डैडी ज्वेलरी पॉलिश करने का काम करते थे। उनको सिनेमा देखने का भी शौक नहीं था। लेकिन वह चाहते थे कि मैं अभिनेता बनूं। साउथ इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की बारीकियां सीखने के बाद मैंने मद्रास (चेन्नई) में तीन साल तक गुजारे के लिए ताज कोरोमंडल होटल में वेटर की नौकरी की। फिर तमिलनाडु इंस्टीट्यूट फॉर फिल्म एंड टेलीविजन टेक्नोलॉजी ज्वाइन किया। उसके बाद थियेटर से जुड़ा गया और काफी लंबे समय तक थियेटर करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nassar Interview know about actor movies and his upcoming sony liv web series the jengaburu curse
नासर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैमरे के सामने आने से पहले आपने सहायक निर्देशक के तौर कैमरे के पीछे भी काम किया है...
उस समय हालात ऐसे थे कि जहां खाना मिल रहा है, वहां जाकर काम कर लेना है। कोई बोलता था कि एक शेड्यूल का काम है, पैसे नहीं मिलेंगे तो सिर्फ खाना मिलेगा, मैं चला जाता था। और, क्लैप मारता  था। इस तरह से मैंने पांच फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। कहीं से पैसे मिलते थे और कहीं से नहीं मिलते थे। पैसे से ज्यादा जरूरी मेरे लिए यह था कि किसी न किसी तरह से खुद को सिनेमा से जोड़े रखना। 

विज्ञापन
Nassar Interview know about actor movies and his upcoming sony liv web series the jengaburu curse
नायकन फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मणि रत्नम की फिल्म नायकन को आपके करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जा सकता है?
मणि सर की 'नायकन'  मेरी पांचवीं फिल्म थी। जब 'नायकन' की शूटिंग शुरू होने वाली थी तो उस समय तमिल के सारे एक्टर उसमें काम करना चाह रहे थे। मैंने भी कोशिश की लेकिन कुछ रिस्पॉन्स नहीं मिला जबकि फिल्म का एसोसिएट डायरेक्टर मेरा दोस्त था। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई और मैंने उम्मीद ही छोड़  दी थी। फिल्म के अंतिम शेड्यूल में एसोसिएट डायरेक्टर  के सुभाष ने बुलाया और रोल दिया। यहां से मणि सर और कमल हासन से अच्छी ट्यूनिंग हो गई और लगभग इनकी हर फिल्म में मै रहता ही हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed