फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG 2: बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई 'ओएमजी 2', अक्षय कुमार की फिल्म को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

Tue, 01 Aug 2023 11:13 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 01 Aug 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar film omg 2 has been passed by the censor board without any cuts movie release on 11 august
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने पसंद किया है। लेकिन इसके टीजर में भगवान शिव का अभिषेक रेल की पटरी के किनारे पानी से हो रहा है, इस सीन को लेकर यूजर्स ने काफी हंगामा किया था। इसके अलावा और भी अन्य कई कारणों के चलते कहा जा रहा था कि इस फिल्म के कई सीन्स पर सेंसर बोर्ड कैंची चलाएगा, हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। 

akshay kumar film omg 2 has been passed by the censor board without any cuts movie release on 11 august
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल ओएमजी 2 पिछले कुछ हफ्तों से सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) की ओर से फिल्म को आ रहीं दिक्कतों के कारण चर्चा में है। अधिकारियों के साथ तमाम चर्चाओं के बाद आखिरकार इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अभिनीत व अमित राय निर्देशित फिल्म को 2 घंटे 36 मिनट के स्वीकृत रन-टाइम के साथ 'ए - एडल्ट ओनली' का सर्टिफिकेट दे दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Karan Johar: करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू' से की 'रॉकी' की तुलना, रणवीर की तारीफ में कही यह बात

akshay kumar film omg 2 has been passed by the censor board without any cuts movie release on 11 august
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि सेंसरशिप के मुद्दों के कारण फिल्म में कई कट्स लगाए जाएंगे। खबरों के अनुसार, फिल्म में कोई कट नहीं होगा। ओएमजी 2 को बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। फिल्म के कुछ सीन, डायलॉग्स और कैरेक्टर हैं, जिन्हें सेंसर बोर्ड के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद निर्माताओं ने एडिट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar film omg 2 has been passed by the censor board without any cuts movie release on 11 august
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओएमजी 2 की टीम और सीबीएफसी के बीच पिछले 2 हफ्तों से लड़ाई चल रही है और आखिरकार क्रिएटिव टीम की जीत हो गई है। बीते दिनों खबरें यह भी थीं कि यह फिल्म इस वजह से देरी से रिलीज होगी, लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ओएमजी 2 को अपने निर्धारित दिन 11 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब फिल्म का प्रमोशन अब शुरू होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि अगले दो दिनों में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
akshay kumar film omg 2 has been passed by the censor board without any cuts movie release on 11 august
ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

ओएमजी 2 टीम शुरू में यू/ए सर्टिफिकेट के लिए लड़ रही थी, लेकिन पुनरीक्षण समिति के कहने के बाद फिल्म में कई कट्स नहीं लगाए गए हैं। दरअसल मेकर्स फिल्म की ओरिजनल कहानी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ फाइनल करने का फैसला किया। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed