फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: 'इस सीन के लिए दोनों को मनाना...', RARKPK में धर्मेंद्र-शबाना के लिपलॉक पर बोले करण जौहर

Tue, 01 Aug 2023 09:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 01 Aug 2023 09:12 AM IST
सार

विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani karan johar breaks silence on dharmendra shabana azmi kissing scene
धर्मेंद्र, शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हालांकि ओपनिंग डे पर इस फिल्म की धीमी शुरुआत हुई थी, इसके बाद वीकएंड पर फिल्म ने गदर मचा दिया। हालांकि अब रणवीर सिंह की फिल्म को 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने का इंतजार है। इस फिल्म में सभी के किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। खासतौर से शबाना आजमी और धर्मेंद्र का किसिंग सीन देखने के बाद तो फैंस एकदम शॉक रह गए हैं। पिछले दिनों इस सीन को लेकर धर्मेंद्र ने अपनी बात रखी थी। अब इस मामले पर करण जौहर भी खुलकर बोलते नजर आए। 

rocky aur rani kii prem kahaani karan johar breaks silence on dharmendra shabana azmi kissing scene
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सिर्फ रणवीर और आलिया ही नहीं बल्कि बल्कि धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच भी लव एंगल देखने को मिला है। दोनों ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है और उनके बीच एक लिपलॉक सीन भी है। दोनों का किसिंग सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फैंस के मन में सबसे पहले यह सवाल आ रहा है कि करण जौहर ने आखिर इसके लिए दोनों को कैसे मनाया होगा। तो चलिए आपको बताते हैं-

rocky aur rani kii prem kahaani karan johar breaks silence on dharmendra shabana azmi kissing scene
धर्मेंद्र, शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने सबसे पहले तो दोनों को बेहतरीन एक्टर बताया और कम्पैनियन भी कहा। करण ने कहा, इस सीन के लिए मुझे कोई मुश्किल नहीं आई। मैंने उनको बताया और दोनों इस सीन को लेकर तैयार हो गए थे। इस फिल्म में दोनों के सीन मेरे दिल के काफी करीब हैं। खासतौर से तब जब दोनों पुरानी बातों को याद कर रहे होते हैं और गाना बजने लगता है, अभी न जाओ छोड़कर। बता दें कि इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

इसे भी पढ़ें- Nupur Alankar: केदारनाथ में फंसीं संन्यासी बनी छोटे पर्दे की यह एक्ट्रेस, हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani karan johar breaks silence on dharmendra shabana azmi kissing scene
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने सबसे पहले तो दोनों को बेहतरीन एक्टर बताया और कम्पैनियन भी कहा। करण ने कहा, इस सीन के लिए मुझे कोई मुश्किल नहीं आई। मैंने उनको बताया और दोनों इस सीन को लेकर तैयार हो गए थे। इस फिल्म में दोनों के सीन मेरे दिल के काफी करीब हैं। खासतौर से तब जब दोनों पुरानी बातों को याद कर रहे होते हैं और गाना बजने लगता है, अभी न जाओ छोड़कर। बता दें कि इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani karan johar breaks silence on dharmendra shabana azmi kissing scene
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बता दें कि धर्मेंद्र और शबाना आजमी दोनों इस सीन पर अपनी चुप्पी तोड़ चुके हैं। धर्मेंद्र का कहना है कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती है। वहीं शबाना आजमी का कहना था कि यह उनके लिए बस एक किस थी, लोग पता नहीं क्यों इसको इतना बड़ा इशू बना रहे हैं। शबाना ने कहा कि उनके पति जावेद अख्तर को लिपलॉक सीन से कोई दिक्कत नहीं हुई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed