फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meena Kumari: पैदा होते ही मीना कुमारी को अनाथालय के बाहर छोड़ आए थे पिता, क्वीन बन बॉलीवुड पर ऐसे किया राज

Tue, 01 Aug 2023 09:02 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 01 Aug 2023 09:02 AM IST
विज्ञापन
Meena Kumar Birthday know some unknown facts about actress life and career
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला

ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए। जिनके चलते वह अमर हो गईं। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए उनके होने का एहसास बना रहता है। फिल्मों में इमोशनल सीन करते वक्त वे इसमें जान फूंक देती थीं। 'बैजू बावरा', 'पाकीजा' और 'साहेब बीवी और गुलाम' जैसी कई फिल्मों में मीना कुमारी ने बेहद दुख-दर्द भरे किरदार निभाए। उन्होंने निजी जिंदगी में भी खूब दर्द झेला था। 1 अगस्त यानी आज मीना कुमारी की बर्थ एनिवर्सरी है। मीना कुमारी का जन्म साल 1933 में मुंबई में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम उन्हें याद करते हुए बात करेंगे उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...

Meena Kumar Birthday know some unknown facts about actress life and career
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

मीना कुमारी के पिता अली बख्श मुस्लिम और मां बंगाली क्रिश्चिन थीं। माता-पिता ने इनका नाम महजबीन रखा था। महजबीन यानि मीना कुमारी के पिता अपनी दूसरी औलाद बेटा चाहते थे, लेकिन उनका जन्म हो गया। जिससे उनके पिता बेहद दुखी थे। मीना के जन्म के बाद माता-पिता के पास डॉक्टर को देने के लिए पैसे नहीं थे, तो वह उनको किसी अनाथालय के बाहर छोड़ आए। लेकिन बाद में पिता का मन नहीं माना तो वह बच्ची को वापस गोद में उठा लाए।

Meena Kumar Birthday know some unknown facts about actress life and career
मीना कुमारी - फोटो : social media

घर की परस्थितियां ठीक न होने की वजह से मीना ने महज सात साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उनकी पहली फिल्म फरजाद-ए हिंद थी। इसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा, सनम, तमाशा लाल हवेली में भी काम किया। लेकिन उन्हें शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया फिल्म बैजू बावरा ने। यह फिल्म साल 1952 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद मीना सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meena Kumar Birthday know some unknown facts about actress life and career
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीना कुमारी की जोड़ी सबसे ज्यादा बॉलीवुड अभिनेता अशोक कुमार के साथ जमी। लोगों को दोनों के बीच की केमिस्ट्री खूब पसंद आती थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। उनकी अभिनय क्षमता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपने फिल्मी करियर में उन्होंने चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन
Meena Kumar Birthday know some unknown facts about actress life and career
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

मीना कुमारी ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। 60 के दशक में उनके किस्मत चमकने लगी थी। इस दौरान वह दिल अपना प्रीत पराई, परिणिता, आजाद, कोहिनूर जैसी फिल्मों में नजर आईं। दर्शकों ने इन फिल्मों को खूब पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने साहिब बीवी और गुलाम और फिल्म आरती में अपनी एक्टिंग के लिए खूब वाहवाही लूटी। अभिनेत्री ने 31 मार्च 1972 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

यह भी पढ़ें:  'बीमारियां अब डराती नहीं', हार्ट अटैक के मुश्किल दौर के बारे में सुष्मिता ने की खुलकर बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed