फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' से मृणाल को मिली थी पहचान, ऐसे तय किया अपना फिल्मी सफर

Tue, 01 Aug 2023 08:54 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Aug 2023 08:54 AM IST
विज्ञापन
Mrunal Thakur Birthday special Know Unknown Facts about Actress life and Career struggles
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कुछ लोगों छोटे पर्दे से इसकी शुरुआत करते हैं और फिर बड़े पर्दे पर आने के लिए संघर्ष करते हैं। बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाते -आजमाते वह दर्शकों के दिल में रच बस जाते हैं, उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं होता है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड की जमीन को फतेह कर लिया है और आज करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं।

Mrunal Thakur Birthday special Know Unknown Facts about Actress life and Career struggles
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

हम बात कर रहे हैं  टीवी और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की। मृणाल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली मृणाल के लिए ये सफर आसान नहीं था, लेकिन अभिनेत्री ने दुनिया की तमाम जद्दोजहद को किनारे रखकर अपना मुकद्दर बनाने का फैसला किया। 

Mrunal Thakur Birthday special Know Unknown Facts about Actress life and Career struggles
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मृणाल का जन्म 1 अगस्त 1992 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था। अभिनेत्री ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। उन्होंने टीवी सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती हैं, ये खामोशियां’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्हें ‘कुमकुम भाग्य’ से घर-घर में लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस सीरियल के बाद से वह  बुलबुल के नाम से घर घर पहचानी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur Birthday special Know Unknown Facts about Actress life and Career struggles
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

टीवी की दुनिया में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाने के बाद मृणाल ने फिल्मों के लिए ऑडिशंस देने शुरू किए थे। हर स्ट्रगलिंग कलाकार की तरह मृणाल का सफर भी बॉलीवुड में आसान नहीं था। फिल्म ‘सुपर 30’ में मृणाल का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद कई बड़े निर्देशकों की नजर मृणाल पर जाने लगी थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को जॉन अब्राहम के साथ ‘बाटला हाउस’ में देखा गया। फिल्म ‘तूफान’ में एक्ट्रेस फरहान अख्तर की पत्नी के रोल में नजर आई और उसके बाद अभिनेत्री कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं।

विज्ञापन
Mrunal Thakur Birthday special Know Unknown Facts about Actress life and Career struggles
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

मृणाल की सफलता यहीं नहीं रुकती है। आने वाले दिनों में अभिनेत्री कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनती नजर आएंगी।  फिलहाल, मृणाल वेब स्टोरी 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इसके अलावा वह स्टार नानी की 30वीं फिल्म में व्यस्त हैं, जो क्रिसमस 2023 के मौके पर रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed